1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. British Royality: प्रिंस चार्ल्स की पत्नी कैमिला रविवार को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगी

British Royality: प्रिंस चार्ल्स की पत्नी कैमिला रविवार को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगी

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 16, 2022 11:13 pm IST,  Updated : Jul 16, 2022 11:13 pm IST

British Royality: प्रिंस चार्ल्स की पत्नी और ‘डचेस ऑफ कॉर्नवॉल’ कैमिला रविवार को अपना 75 वां जन्मदिन मनाएंगी। इस अवसर पर दक्षिण-पश्चिमी इंग्लैंड में प्रिंस चार्ल्स के हाईग्रोव एस्टेट में एक रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शाही परिवार के सदस्य शामिल होंगे।

Prince Charles and his wife Camilla- India TV Hindi
Prince Charles and his wife Camilla Image Source : ANI

Highlights

  • कैमिला रविवार को अपना 75 वां जन्मदिन मनाएंगी
  • पार्टी में शाही परिवार के सदस्य होंगे शामिल
  • ‘ITV’ चैनल एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रस्तुत करेगा

British Royality: प्रिंस चार्ल्स की पत्नी और ‘डचेस ऑफ कॉर्नवॉल’ कैमिला रविवार को अपना 75 वां जन्मदिन मनाएंगी। इस अवसर पर दक्षिण-पश्चिमी इंग्लैंड में प्रिंस चार्ल्स के हाईग्रोव एस्टेट में एक रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शाही परिवार के सदस्य शामिल होंगे। 

डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी

कैमिला के 75वें जन्मदिन पर ब्रिटिश टेलीविजन चैनल ‘ITV’ एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रस्तुत करेगा, जिसमें ‘कंट्री लाइफ’ मैग्जिन की संपादक के रूप में उनके सफर को दर्शाया गया है। इस दौरान कैमिला ने पत्रिका के 125वें स्थापना दिवस पर एक विशेष अंक के प्रकाशन में सहयोग दिया था। डॉक्यूमेंट्री फिल्म में कैमिला ने अपने पति प्रिंस चार्ल्स के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हुए उन्हें अपने ठेठ नायक के रूप में वर्णित किया है। उन्होंने कहा है, “अपने पति के बारे में लिखना आसान नहीं है। इस क्रम में मैंने कई पेंसिल खत्म कर डालीं।” 

महारानी एलिजाबेथ के बाद कैमिला को‘क्वीन कॉनसोर्ट’बनाया जाएगा

कैमिला का यह जन्मदिन ऐसे समय में मनाया जा रहा है, जब ब्रिटिश राजघराना और उसमें कैमिला की भूमिका पीढ़ीगत बदलाव के दौर से गुजर रही है। 96 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ द्वितीय जहां अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में हैं, वहीं शाही घराने के अन्य सदस्य अधिक जिम्मेदारियों के साथ नई भूमिकाएं निभा रहे हैं। छह महीने पहले ब्रिटिश सिंहासन पर काबिज होने की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जारी बयान में महारानी एलिजाबेथ ने इच्छा जताई थी कि जब प्रिंस चार्ल्स उनकी जगह लेंगे, तब कैमिला ‘क्वीन कॉनसोर्ट’ (पटरानी) के रूप में जानी जाएंगी। इन्हीं शब्दों के साथ एलिजाबेथ ने कैमिला के दर्जे से जुड़े सभी सवालों पर विराम लगा दिया था, जिन्हें शुरुआत में चार्ल्स की पहली पत्नी दिवंगत राजकुमारी डायना के प्रशंसकों ने खारिज कर दिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश