1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. पाकिस्तान की फिर खुली पोल, राफेल को मार गिराने का दावा झूठ निकला, Dassault ने बताई सच्चाई

पाकिस्तान की फिर खुली पोल, राफेल को मार गिराने का दावा झूठ निकला, Dassault ने बताई सच्चाई

 Published : Jun 15, 2025 09:34 am IST,  Updated : Jun 15, 2025 11:13 am IST

पाकिस्तान के दावों की पोल फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी Dassault एविएशन के चेयरमैन और CEO एरिक ट्रापियर ने खोल दी है। यही कंपनी राफेल फाइटर जेट बनाती है।

Rafale- India TV Hindi
राफेल विमान Image Source : FILE

पाकिस्तान की एक बार फिर बड़ी बेईज्जती हुई है। पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक संघर्ष (ऑपरेशन सिंदूर) के दौरान उसने भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक विमान राफेल को मार गिराने का दावा किया था। लेकिन उसके दावों की पोल फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी Dassault एविएशन के चेयरमैन और CEO एरिक ट्रापियर ने खोल दी है। यही कंपनी राफेल फाइटर जेट बनाती है।

पाकिस्तान के दावों पर क्या बोले एरिक ट्रापियर?

एक इंटरव्यू में Dassault एविएशन के चेयरमैन और CEO एरिक ट्रापियर ने कहा कि भारत की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी हमें नहीं दी गई है। इसलिए ऐसी किसी घटना की सटीक परिस्थितियां सामने नहीं आई हैं। उन्होंने पाकिस्तान के उन दावों को गलत करार दिया कि उसने तीन राफेल विमानों को मार गिराया है।

राफेल बेहतरीन मल्टी रोल फाइटर जेट

एक इंटरव्यू के दौरान एरिक ट्रापियर ने कहा कि राफेल दुनिया के सबसे बेहतरीन मल्टी रोल फाइटर जेट्स में से एक है और यह एफ-35 और चीन के सभी फाइटर एयरक्राफ्ट्स से बेहतर है। उन्होंने इस इंटरव्यू में राफेल की क्षमताओं पर खुलकर बात की। 

युद्ध का लक्ष्य हासिल हुआ या नहीं

उन्होंने कहा कि किसी भी युद्ध में विमान का उद्देश्य अपने लक्ष्य को प्राप्त करना होता है। जीरो लॉस उसका उद्देश्य नहीं होता है। सेकेंड वर्ल्ड वार में भी मित्र देशों ने सैनिकों को खोया था लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वे हार गए थे। वहीं ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर इस दौरान किसी विमान का नुकसान हुआ भी होगा तो असली सवाल यही है कि क्या युद्ध का लक्ष्य हासिल हुआ या नहीं। 

एरिक ट्रापियर ने कहा के मुताबिक राफेल भले ही अमेरिका के एफ-22 जैसे विमानों के मुकाबले में कमजोर हो लेकिन अगर ऐसा विमान चाहिए जो एयर टू एयर, एयर टू ग्राउंड, परमाणु हमलों और समुद्री विमानवाहक पोतों पर भी काम कर सके तो राफेल सबसे अच्छा विकल्प है। उन्होंने कहा कि राफेल ने फांस के आर्म्ड फोर्स के साथ ही अन्य खरीददार देशों की जरूरतों को पूरा तरह से पूरा किया है। हर काम में सक्षम होना राफेल की सबसे बड़ी ताकत है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश