1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इराक के बगदाद एयरपोर्ट पर 48 घंटे के भीतर दूसरी बार लगी आग, सामान को पहुंचा नुकसान, जांच शुरू

इराक के बगदाद एयरपोर्ट पर 48 घंटे के भीतर दूसरी बार लगी आग, सामान को पहुंचा नुकसान, जांच शुरू

 Written By: Shilpa @Shilpaa30thakur
 Published : Nov 17, 2022 04:06 pm IST,  Updated : Nov 17, 2022 10:58 pm IST

Baghdad Airport Fire: इराक के बगदाद में एयरपोर्ट पर भीषण आग लग गई है। जिसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि कुछ सामान को जरूर नुकसान पहुंचा है।

इराक के एयरपोर्ट पर लगी आग- India TV Hindi
इराक के एयरपोर्ट पर लगी आग Image Source : TWITTER

इराक के बगदाद हवाई अड्डे पर 48 घंटे के भीतर गुरुवार को दूसरी बार आग लग गई है, जिसके बाद इराकी अधिकारियों ने जांच शुरू करने के आदेश दिए। इराकी सेना के एक बयान के अनुसार आग हवाई अड्डे के वीआईपी हॉल के प्रथम तल पर तड़के लगी और कुछ सामान को नुकसान हुआ है, लेकिन कोई हतातहत नहीं हुआ। बयान के अनुसार काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उड़ानों की आवाजाही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। इससे पहले मंगलवार को हवाई अड्डे के प्रस्थान हॉल में आग लग गई थी, जिसके चलते उड़ानों की आवाजाही अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई थी।

इससे पहले खबर आई थी कि इराक की राजधानी बगदाद में एक वाणिज्यिक इमारत आग लग जाने के बाद ढह गई, जिसके कारण देश के असैन्य सुरक्षा निदेशालय के प्रमुख समेत 28 लोग घायल हो गए। अधिकारियों और सरकार समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी। आधिकारिक ‘इराकी न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि असैन्य सुरक्षा निदेशक मेजर जनरल काधिम बोहान और कुछ दमकलकर्मी घायलों में शामिल हैं। हादसे में किसी की मौत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। 

आग लगने के कारण के बारे में भी तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। बगदाद में अल-रुसाफा जिले के असैन्य सुरक्षा निदेशक ब्रिगेडियर जनरल कुसाई यूनुस ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि कम से कम 28 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि इमारत की तीन में से दो मंजिल आग लगने के कारण ढह गईं। इन इमारतों में ‘परफ्यूम’ जैसी ज्वलनशील सामग्री रखी थी। असैन्य सुरक्षा विभाग ने रविवार को बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश