Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. हांगकांग से मुंबई आ रही फ्लाइट मेडिकल इमरजेंसी की वजह से बैंकॉक हुई डायवर्ट

हांगकांग से मुंबई आ रही फ्लाइट मेडिकल इमरजेंसी की वजह से बैंकॉक हुई डायवर्ट

Edited By: Adarsh Pandey
Published : Jan 01, 2024 06:44 am IST, Updated : Jan 01, 2024 06:44 am IST

कैथे पैसफिक की एक फ्लाइट हांगकांग से मुंबई आ रही थी। मगर एक यात्री की मेडिकल इमरजेंसी की वजह से प्लेन को बैंकॉक की तरफ डायवर्ट करना पड़ा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई। बीते रविवार को कैथे पैसफिक की एक फ्लाइट ने हांगकांग से मुंबई के लिए उड़ान भरी मगर उसे अचानक बैंकॉक ले जाना पड़ा। एयरलाइन की तरफ जारी किए बयान के मुताबिक एक यात्री की मेडिकल इमरजेंसी की वजह से ऐसा किया गया। एयरलाइन ने बताया कि बैंकॉक में उस यात्री और उसके परिजनों को उतार दिया गया और इसके बाद विमान ने एक बार फिर अपने गंतव्य स्थान के लिए उड़ान भरी।

एयरलाइन ने बताया कि, 'हांगकांग से मुंबई आने वाली CX663 को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से बैंकॉक की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। कैथे पैसफिक की टीम ने बैंकॉक में संचालन दल से संपर्क किया और यह सुनिश्चित किया कि जिस यात्री के साथ मेडिकल इमरजेंसी हुई है उसे वहां पहुंचने पर सही चिकित्सा मिल सके।' यात्री और उसके परिजनों को बैंकॉक में उतारने के बाद विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरा।

(इनपुट: पीटीआई)

ये भी पढ़ें-

Happy New Year 2024: नए साल के जश्न में डूबा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक उत्साह का माहौल

नए साल से ठीक पहले नेपाल में भूकंप के जोरदार झटके, सहम गए जश्न मना रहे लोग

 

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement