1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. हमास ने तेल-अवीव पर दागे रॉकेट, इजरायल करने वाला है बड़ा जवाबी हमला; कई इलाके खाली करने का आदेश

हमास ने तेल-अवीव पर दागे रॉकेट, इजरायल करने वाला है बड़ा जवाबी हमला; कई इलाके खाली करने का आदेश

 Published : Mar 26, 2025 07:57 pm IST,  Updated : Mar 26, 2025 07:57 pm IST

इजरायल ने गाजा पर बड़े हमले करने का संकेत दिया है। इजरायली सेना ने गाजावासियों से बुधवार को कई इलाका खाली करने का आदेश दिया है।

गाजावासियों को इलाका खाली करने को कहा गया।- India TV Hindi
गाजावासियों को इलाका खाली करने को कहा गया। Image Source : AP

येरूशलम: इजरायली सेना ने हमास के खिलाफ बड़े जवाबी हमले का ऐलान किया है। बुधवार को हमास ने गाजा के कई इलाकों से दक्षिणी इजरायल पर रॉकेट और मिसाइलों से हमला किया। इजरायल के अनुसार उसने एक मिसाइल को मार गिराया। इसके बाद इजरायल ने गाजा पर हमले तेज करने का ऐलान किया है। इजरायली सेना ने गाजा शहर के निवासियों को कुछ हिस्सों को खाली करने का आदेश दिया। इसके बाद एक बार फिर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि इजरायली सेना ने यह आदेश जितून, तेल अल-हवा और अन्य इलाकों पर लागू होता है, जहां इजराइली सेना ने 17 महीने के युद्ध के दौरान बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। सेना ने कहा कि इन क्षेत्रों से दागे गए रॉकेट के जवाब में वह जल्द ही कार्रवाई करेगी और निवासियों को दक्षिण की ओर जाने का आदेश दिया गया है। इजराइल ने पिछले सप्ताह हमास के साथ युद्ध-विराम समाप्त कर दिया था और सिलसिलेवार हमले शुरू किए थे। इन हमलों में सैकड़ों फलस्तीनी मारे गए हैं।

अभी भी हमास के पास हैं इजरायल के 59 बंधक

इजरायल ने तब तक सैन्य कार्रवाई जारी रखने का संकल्प लिया है, जब तक हमास उसके शेष 59 बंधकों को नहीं छोड़ देता, जिनमें से 24 बंधकों के जीवित होने का अनुमान है। इजराइल ने हमास से हथियार छोड़ने और अपने नेताओं को निर्वासित करने को भी कहा है। वहीं, हमास ने कहा है कि वह स्थायी युद्ध-विराम और गाजा से इजराइली बलों की पूर्ण वापसी के बिना शेष बंधकों को रिहा नहीं करेगा। , 26 मार्च (एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश