1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. गाजा पट्टी में हमास आतंकियों का सैन्य मुख्यालय तबाह, इजरायली सेना ने की जबरदस्त एयर स्ट्राइक

गाजा पट्टी में हमास आतंकियों का सैन्य मुख्यालय तबाह, इजरायली सेना ने की जबरदस्त एयर स्ट्राइक

 Published : Oct 16, 2023 04:57 pm IST,  Updated : Oct 16, 2023 04:57 pm IST

इजरायली सेना ने गाजा पट्टी पर बमबारी को और तेज कर दिया है। गड़गड़ाते लड़ाकू विमानों ने हमास आतंकियों के लांचिंग पैड और सैन्य ऑपरेशनल मुख्यालयों को तबाह करना शुरू कर दिया है। इजरायली वायुसेना के ताजा हमले में मारे गए हमास कमांडर अली काची का सैन्य मुख्यालय भी ध्वस्त कर दिया गया है।

इजरायली हमले में मारा गया हमास का 7वां कमांडर।- India TV Hindi
इजरायली हमले में मारा गया हमास का 7वां कमांडर। Image Source : IAF

गाजा पट्टी में हमास आतंकियों का सफाया लगातार जारी है। इजरायली सेना की एयरस्ट्राइक में हमास के सभी खूंखार कमांडर मारे जा रहे हैं। इजरायली सेना ने ताजा हमले में हमास कमांडर अली काची के सैन्य मुख्यालय को भी उड़ा दिया है। इजरायल की वायुसेना ने इस हमले का वीडियो भी जारी किया है। पिछले 10 दिनों से हमास के साथ युद्ध में इजरायल ने अब तक उसके 6 टॉप कमांडरों को ढेर कर दिया है। इससे हमास की कमर टूट गई है। अब हमास आतंकियों के पास इजरायली सेना से बचने का कोई उपाय नहीं सूझ रहा, लिहाजा उन्होंने गाजा पट्टी में नागरिकों को बंधक बनाना शुरू कर दिया है। 

अभी भी गाजा पट्टी में इजरायली वायुसेना का हमला जारी है। इजरायली वायुसेना ने बताया कि पिछले कुछ घंटों में हमास के दर्जनों ऑपरेशनल मुख्यालय और मोर्टार बम लॉन्चिंग पोजीशन को नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा कुछ दिन पहले ही खत्म किए गए आतंकी संगठन हमास की नजाबा फोर्स के कमांडरों में से एक अली काची के सैन्य मुख्यालय को भी नष्ट कर दिया गया। 

लड़ाकू विमानों के हमले में कई हमास आतंकी ढेर

इजरायली वायु सेना केर हमले में हमास के कई अन्य आतंकी भी मारे गए हैं। इजरायल के लड़ाकू विमानों ने गाजा पट्टी में अपनी भीषण गर्जना और बमबारी से हाहाकार मचा दिया है। इजरायली वायुसेना के हमले में हमास के कई आतंकवादियों को मार गिराया है। इजरायल की वायुसेना ने ऐसे वक्त में हमास के सैन्य ऑपरेशनल मुख्यालयों पर हमला किया जब वे आतंकवादी संगठन सैन्य परिसर में ही मौजूद थे। आज रात गाजा पट्टी के उत्तर में वायु सेना ने जबरदस्त हमला किया है। 

इजरायल ने कहा कि हमास को खत्म करने तक चुप नहीं बैठेंगे

लड़ाई के 10वें दिन इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने हमास के गुर्गों के घरों पर शक्तिशाली हमला जारी रखा है। हमास के सभी प्रमुख वरिष्ठ अधिकारियों, बुनियादी ढांचे, सैन्य प्रतिष्ठानों और सैन्य मुख्यालयों को नष्ट कर दिया है। इजरायली सेना ने कहा कि हमास के आतंकवाद के खिलाफ हम चुप नहीं बैठेंगे। हर घंटे और हर मिटन हम अपने लोगों की सुरक्षा भी करते हैं और हमास पर हमले भी जारी रखे हैं। 

यह भी पढ़ें

इजरायल के प्रहार से आतंकियों का बचना हुआ मुश्किल, 199 लोगों को बंधक बना हमास ने खेला आखिरी दांव

इजरायल को बाइडेन का तोहफा, हमास का सर्वनाश करने समुद्र में उतरा अमेरिका का दूसरा बाहुबली एयरक्रॉफ्ट कैरियर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश