1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. तूफान 'मेलिसा' ने हैती, जमैका और क्यूबा में मचाई तबाही, 25 लोगों की गई जान; भयावह हैं हालात

तूफान 'मेलिसा' ने हैती, जमैका और क्यूबा में मचाई तबाही, 25 लोगों की गई जान; भयावह हैं हालात

 Published : Oct 30, 2025 06:50 am IST,  Updated : Oct 30, 2025 12:25 pm IST

जमैका में तूफान 'मेलिसा' का भयानक रूप देखने को मिला है। जमैका के अलावा तूफान ने हैती और क्यूबा में भी भारी तबाही मचाई है। हालात ऐसे हैं कि कई लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं।

Hurricane Melissa- India TV Hindi
Hurricane Melissa Image Source : AP

Hurricane Melissa: हैती में तूफान ‘मेलिसा’ के कारण आई बाढ़ से 25 लोगों की मौत हो गई है। तूफान ने बुधवार को जमैका और क्यूबा में भी भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। दक्षिणी हैती के तटीय शहर पेटिट-गोएव के मेयर जीन बर्ट्रेंड सुब्रम ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि ला डिग्यू नदी के तटबंध टूटने और आसपास के मकानों में पानी भर जाने से 25 लोगों की मौत हो गई है।

मलबे में फंसे हैं लोग

मेयर ने बताया कि बुधवार सुबह तक कई मकान ढह गए और लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस स्थिति से व्यथित हूं।’’ उन्होंने सरकार से पीड़ितों को बचाने में मदद करने की अपील की है। तूफान ‘मेलिसा’ के कारण आई भारी बाढ़ से बचाव के लिए निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने में कठिनाई हो रही है। हैती की नागरिक सुरक्षा एजेंसी का केवल एक अधिकारी ही प्रभावित क्षेत्र में मौजूद है। 

जमैका में तूफान ने मचाई तबाही

तूफान की वजह से जमैका में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है। यहां तूफान 185 मील प्रति घंटे (295 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से तट से टकराया था जो अब तक के सबसे शक्तिशाली अटलांटिक तूफानों में से एक है। जमैका में 77 प्रतिशत इलाकों में बिजली गुल है और 25,000 से अधिक लोग शरण स्थलों में हैं। प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने कहा, ''सरकार पूरी तरह सक्रिय है और राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।''  सबसे अधिक विनाश दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि कई मकान ढह गए हैं और सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। 

Hurricane Melissa
Image Source : APHurricane Melissa

क्यूबा में कैसा है हाल?

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी क्यूबा में लगभग 7 लाख से अधिक लोग अब भी आश्रय गृहों में हैं। सैकड़ों मकान ढह गए हैं। ‘मेलिसा’ के क्यूबा को पार करते समय कमजोर पड़ने का अनुमान है, लेकिन दक्षिण-पूर्वी या मध्य बहामास से गुजरते समय यह मजबूत बना रहेगा। बृहस्पतिवार देर रात तक इसके बरमूडा के पास पहुंचने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें:

डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच आज 6 साल बाद होगी मुलाकात, टैरिफ वॉर पर होगी चर्चा

रूस ने किया 'सरमत मिसाइल' से भी ज्यादा खतरनाक "Poseidon न्यूक्लियर ड्रोन" का सफल परीक्षण, फीचर जान हिल जाएगी दुनिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश