1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान का यूरेनियम चीन या रूस ले जाएं ये हमें मंजूर नहीं, जानें अब किसे दी धमकी

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान का यूरेनियम चीन या रूस ले जाएं ये हमें मंजूर नहीं, जानें अब किसे दी धमकी

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : May 27, 2026 11:50 pm IST,  Updated : May 27, 2026 11:50 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान का यूरेनियम चीन या रूस ले जाएं, ये बात हमें कतई मंजूर नहीं है। जानें ट्रंप ने और क्या क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान Image Source : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि मध्य पूर्व संघर्ष को समाप्त करने के लिए चल रही बातचीत के बीच ईरान को अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम छोड़ने के बदले में प्रतिबंधों में कोई छूट नहीं मिलेगी। ट्रंप ने पीबीएस न्यूज़ को बताया, "नहीं, बिलकुल नहीं, ईरान को प्रतिबंधों में छूट तो बिल्कुल नहीं। उन्होंने आगे कहा, "वे प्रतिबंधों में छूट के बदले में अपना अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम नहीं छोड़ेंगे। बिलकुल नहीं। आगे ट्रम्प ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन अमेरिका इससे संतुष्ट नहीं है। ट्रंप ने कहा, अमेरिका या तो समझौता करेगा या फिर अपना काम पूरा करेगा।

ओमान की भी ट्रंप ने दी धमकी

ट्रम्प ने रिपोर्टर के सवाल का जवाब देते हुए कहा,  हमें तेल की जरूरत नहीं है। हमें जलडमरूमध्य की जरूरत नहीं है। हमें किसी चीज की जरूरत नहीं है। ट्रम्प का कहना है कि वह चाहते हैं कि सऊदी अरब, यूएई, कतर और अन्य देश अब्राहम समझौते में शामिल हों। उनका कहना है कि यह उनका कर्तव्य है।  यूएई पहले से ही अब्राहम समझौते का हिस्सा है। ट्रंप ने ओमान को भी धमकी दी और कहा कि जलडमरूमध्य सबके लिए खुला रहेगा, और इस पर किसी का नियंत्रण नहीं होगा। हम इस पर नज़र रखेंगे। ओमान को बाकी देशों की तरह ही व्यवहार करना होगा, वरना हमें उसे उड़ाना पड़ेगा।

ईरान को अमेरिका की खुली धमकी

रिपोर्टर ने जब पूछा कि क्या आप इस बात से सहमत होंगे कि रूस या चीन ईरान से समृद्ध यूरेनियम ले लें? ट्रंप ने इसका जवाब दिया-बिल्कुल भी नहीं। ईरान पर ट्रंप ने बयान दिया, वे हमें वो चीजें देना शुरू कर रहे हैं जो उन्हें देनी ही हैं। अगर वे ऐसा करते हैं, तो यह बहुत अच्छी बात है। अगर वे ऐसा नहीं करेंगे, तो हेगसेथ उनका काम तमाम कर देगा। बता दें कि इससे पहले ईरान ने समझौते की बात कही थी, जिसे अमेरिका ने खारिज कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश