1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Iran US War: अमेरिकी सैनिक ने बताई कुवैत में ईरानी हमले की डरावनी दास्तां, कहा-सबकुछ हिल गया, बिलकुल फिल्मों जैसा सीन था

Iran US War: अमेरिकी सैनिक ने बताई कुवैत में ईरानी हमले की डरावनी दास्तां, कहा-सबकुछ हिल गया, बिलकुल फिल्मों जैसा सीन था

 Published : Apr 10, 2026 12:28 pm IST,  Updated : Apr 10, 2026 12:28 pm IST

Iran-US War: ईरान ने कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर बड़ा हमला किया था। एक अमेरिकी सैनिक ने बताया की ईरान के ड्रोन हमले से बचने का कोई उपाय नहीं था। हम असुरक्षित इलाकों में भागे।

कुवैत के एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमले के बाद उठता धुआं (फाइल)- India TV Hindi
कुवैत के एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमले के बाद उठता धुआं (फाइल) Image Source : AP

Iran US War: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच 40 दिनों तक चली जंग के दौरान ईरानी सेना ने मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर हाहाकारी तबाही मचाई थी। इसका खुलासा खुद कुवैत में तैनात एक अमेरिकी सैनिक ने किया है। कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी हमलों के बारे में एक अमेरिकी सैनिक ने बेहद डरावनी ईरानी स्ट्राइक का ब्यौरा दिया है। 

"सबकुछ हिल गया, बिलकुल फिल्मों जैसा था"

अमेरिकी सैनिक ने बताया कि कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर जब ईरान ने हमला किया तो इससे "सब कुछ हिल गया, बिल्कुल वैसा ही जैसा फिल्मों में दिखाते हैं। कान बजने लगे... चारों तरफ धूल, धुआं ही धुआं था। हम बिना किसी ठोस कारण के अंदरूनी और असुरक्षित इलाकों में चले गए। ड्रोन हमले से बचाव का कोई इंतजाम नहीं था। बिल्कुल नहीं। "

ईरान के ड्रोन हमले से बचने के लिए अमेरिका के पास नहीं था कोई उपाय

एक अमेरिकी सैनिक ने खुलासा किया है कि ईरानी हमलों के दौरान कुवैत में ड्रोन से बचने का कोई उपाय नहीं था। लिहाजा उसे असुरक्षित इलाकों में भागना पड़ा। यह घटना ईरान और अमेरिका-इजराइय युद्ध के दौरान कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर ईरानी ड्रोन हमलों की श्रृंखला का हिस्सा है। ईरानी सेना ने कुवैत में अमेरिकी ठिकानों, खासकर अली अल-सेलेम एयर बेस और अन्य कमांड पोस्ट पर कई बार ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे। इन हमलों में कई अमेरिकी सैनिक मारे गए और दर्जनों घायल हुए। अमेरिकी सैनिकों के अनुसार उनकी यूनिट को पहले से ही ईरानी हमले का खतरा पता था, फिर भी उन्हें असुरक्षित जगह पर तैनात किया गया।

ईरानी हमला झेलने में सक्षम नहीं थी यूएस आर्मी

अमेरिकी सैनिक ने ट्रंप की सैन्य तायारियों का बैंड बजा दिया है। सैनिक ने बताया कि पेंटागन की ओर से ईरानके “एक ड्रोन बच निकलने” का दावा गलत था। सैनिक ने कहा कि उनकी यूनिट बिल्कुल भी तैयार नहीं थी और कोई मजबूत सुरक्षा दीवार या एंटी-ड्रोन सिस्टम नहीं था। हमले के तुरंत बाद सैनिकों ने एक-दूसरे के घावों का इलाज किया और घायलों को निकालने की कोशिश की। धूल-धुएं और विस्फोट की आवाज के बीच पूरा इलाका फिल्मी दृश्य जैसा लग रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश