1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इराक में लगभग 40 साल बाद हुई जनगणना, जानिए अब कितनी है वहां की जनसंख्या?

इराक में लगभग 40 साल बाद हुई जनगणना, जानिए अब कितनी है वहां की जनसंख्या?

 Published : Nov 25, 2024 08:00 pm IST,  Updated : Nov 25, 2024 08:03 pm IST

इराक में 40 साल बाद जनगणना की गई है। इसके शुरुआती आकंड़ें सामने आएं हैं। इसके पहले इराक में साल 1987 में जनगणना की गई थी।

Census held Iraq after 40 years- India TV Hindi
इराक में 40 साल बाद हुई जनगणना Image Source : AP

इराक में लगभग 40 साल बाद हुई राष्ट्रीय जनगणना के प्रारंभिक परिणाम बताते हैं कि देश की जनसंख्या बढ़कर 4.54 करोड़ हो गई है। इराक के प्रधानमंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस महीने की शुरुआत में की गई राष्ट्रव्यापी जनसंख्या जनगणना, संघर्ष और राजनीतिक विभाजन से लंबे समय से प्रभावित देश में आंकड़ों के संग्रहण और योजना को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से उठाया गया एक कदम है। 

4.54 करोड़ हुई इराक की आबादी 

प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने सोमवार को कहा कि शुरुआती परिणाम से पता चलता है कि देश की आबादी लगभग 4.54 करोड़ हो गई है। साल 2009 में एक अनौपचारिक गणना में अनुमान लगाया गया था कि देश की आबादी लगभग 3.16 करोड़ है। 

1987 में हुई थी जनगणना 

सोमवार के प्रारंभिक परिणामों के अनुसार, लैंगिक अनुपात लगभग बराबर है, जिसमें पुरुष जनसंख्या का 50.1 प्रतिशत तथा महिलाएं जनसंख्या का 49.8 प्रतिशत हैं। इराक में अंतिम राष्ट्रव्यापी जनगणना 1987 में हुई थी। 1997 में हुई एक अन्य जनगणना में कुर्द क्षेत्र को शामिल नहीं किया गया था। 

विकास का रोड मैप तैयार करती है ये जनगणना

सरकार के मंत्री मोहम्मद तमीम ने कहा, 'नई जनगणना भविष्य के लिए विकास का रोड मैप तैयार करती है और स्थिरता का संदेश देती है।'अधिकारियों का कहना है कि यह जनगणना पहली बार है, जिसमें डेटा एकत्र करने और उसका विश्लेषण करने के लिए उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। 

एपी के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश