1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Israel Hamas War: इजरायल ने गाजा पट्टी में रोक दी सभी तरह की सहायता आपूर्ति, जानें क्या है वजह

Israel Hamas War: इजरायल ने गाजा पट्टी में रोक दी सभी तरह की सहायता आपूर्ति, जानें क्या है वजह

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Mar 02, 2025 03:00 pm IST,  Updated : Mar 02, 2025 03:00 pm IST

इजरायल ने गाजा में जारी युद्ध विराम के दौरान गाजा पट्टी में सभी तरह की सहायता आपूर्ति पर रोक लगा दी है। इससे आश्रय पाने वाले शरणार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

गाजा। - India TV Hindi
गाजा। Image Source : AP

तेल अवीव: इजरायल ने गाजा में जारी युद्ध विराम के दौरान सभी तरह की सहायता आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिया है। इजरायल ने रविवार को कहा कि वह गाजा पट्टी में सभी वस्तुओं की आपूर्तियों का प्रवेश रोक रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस निर्णय के बारे में विस्तार से नहीं बताया, लेकिन चेतावनी दी कि यदि हमास ने संघर्ष विराम के विस्तार के लिए अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया तो उसे "अतिरिक्त परिणाम" भुगतने होंगे।

हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सहायता की आपूर्ति पूरी तरह से रोक दी गई है या नहीं। इजरायल-हमास के बीच संर्घष विराम का पहला चरण शनिवार को समाप्त हो गया। इसमें मानवीय सहायता में वृद्धि शामिल थी। दोनों पक्षों के बीच अभी दूसरे चरण पर बातचीत होनी बाकी है, जिसमें इजराइल के अपनी सेना वापस बुलाने और स्थायी युद्ध विराम के बदले में हमास दर्जनों शेष बंधकों को रिहा करेगा।

20 अप्रैल तक संघर्ष विराम रह सकता है जारी

इजरायल ने रविवार सुबह कहा कि वह ‘पासओवर’ या 20 अप्रैल तक संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने के पक्ष में है। इसने कहा कि यह प्रस्ताव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के पश्चिम एशिया के दूत स्टीव विटकॉफ की ओर से आया है। (एपी) 

यह भी पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी अदालत ने दिया बड़ा झटका, कहा-संघीय विजिलेंस प्रमुख को पद से हटाना गैर कानूनी

पुतिन के बाद नेतन्याहू ने भी गहरी की ट्रंप से दोस्ती, गाजा संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने में फिर मानेंगे अमेरिकी प्रस्ताव

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।