1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Israel-Hamas War: गाजा के स्कूल पर इजरायली सेना का भीषण हमला, 15 लोगों की मौत

Israel-Hamas War: गाजा के स्कूल पर इजरायली सेना का भीषण हमला, 15 लोगों की मौत

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Oct 17, 2024 05:45 pm IST,  Updated : Oct 17, 2024 05:45 pm IST

गाजा पट्टी में इजरायली सेना के हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। यह हमला एक स्कूल पर हुआ है। इजरायली सेना को यहां हमास आतंकियों के छुपे होने की जानकारी मिली थी।

गाजा में इजरायली सेना का ताजा हमला। - India TV Hindi
गाजा में इजरायली सेना का ताजा हमला। Image Source : PTI

गाजाः  इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में एक स्कूल पर बड़ा भीषण हमला किया है। इस हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं। आईडीएफ को आशंका थी कि इस स्कूल को हमास के आतंकवादी ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए स्कूल को टारगेट करके यह हवाई हमला किया गया। हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस एयरस्ट्राइक में 15 लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। अन्य ब्यौरे का इंतजार किया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश