1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. तबाही देख गुस्से से चीखे इजरायली PM नेतन्याहू, दी धमकी, 'ईरान को अब इसकी भारी कीमत चुकानी होगी'

तबाही देख गुस्से से चीखे इजरायली PM नेतन्याहू, दी धमकी, 'ईरान को अब इसकी भारी कीमत चुकानी होगी'

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jun 16, 2025 09:53 am IST,  Updated : Jun 16, 2025 11:07 am IST

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बैट याम शहर का दौरा किया, जहां ईरानी एयरस्ट्राइक में भारी तबाही मची है। उन्होंने ईरान को धमकी दी है और कहा है कि अब इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।

ईरान ने इजरायल पर किया हमला- India TV Hindi
ईरान ने इजरायल पर किया हमला Image Source : FILE PHOTO

इजरायल और ईरान के बीच की जंग अब लगातार तेज होती जा रही है। रविवार को दोनों तरफ से कई हमले किए गए। इस जंग से दोनों देशों को भीषण नुकसान हो रहा है। इजरायल ने आरोप लगाया है कि ईरान अब उसके रिहायशी इलाकों में मिसाइल दाग रहा है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के मिसाइल हमले में तबाह हुए बैट याम शहर का दौरा किया और ईरानी मिसाइलों में ढेर हुई शहर की इमारतों का जायजा लेते हुए नेतन्याहू ने ईरान को सीधे चेतावनी दी कि इस तबाही की अब उसे भारी कीमत चुकानी होगी। इजरायल का बैट याम शहर तेल अवीव के नजदीक है।

नेतन्याहू ने दी चेतावनी

बैट याम शहर की तबाही देखकर नेतन्याहू ने कहा कि महिलाओं और बच्चों सहित निर्दोष नागरिकों की हत्या करने पर ईरान को बहुत भारी कीमत चुकानी होगी। नेतन्याहू ने कहा, ईरान जानबूझकर इजरायल के रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। इसका अब हम उचित जवाब देंगे। हम अपना लक्ष्य हासिल करेंगे और भीषण तरीके से अब हमला करेंगे।

अगर इनके पास न्यूक्लियर बम होता तो...

नेतन्याहू ने सख्त लहजे में कहा कि इजरायल के लिए यह जंग अस्तित्व की लड़ाई है क्योंकि ईरान का परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम इजरायल के लिए दोहरी विनाशकारी धमकी है। उन्होने शहर की तरफ दिखाते हुए कहा- देखिए, रिहायशी इलाकों को कितना नुकसान पहुंचाया गया है, अगर इनके पास परमाणु बम होते तो क्या होता। ऐसे में हम अब अपनी रक्षा करने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे। इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हरजोग और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतमार बेन ग्विर ने भी बैट याम शहर का दौरा किया है। 

बता दें कि इजरायल और ईरान के बीच 13 जून से ही युद्ध जारी है और अब ये बढ़ता जा रहा है। इजरायल ने 13 जून को ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया था। उसका दावा है कि रविवार को उसने 2,300 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्वी ईरान में माशाद एयरपोर्ट पर हमला किया था। वहीं, ईरान का दावा है कि उसने इजरायल के तीन लड़ाकू विमानों को मार गिराया है और दो पायलटों को बंधक बना लिया है।

यह भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश