1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. फ्रांस में पिज्जा शेफ बनकर छिपा था इटली का खूंखार माफिया, 16 साल से था फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फ्रांस में पिज्जा शेफ बनकर छिपा था इटली का खूंखार माफिया, 16 साल से था फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Written By: Avinash Rai
 Published : Feb 03, 2023 07:34 pm IST,  Updated : Feb 03, 2023 07:34 pm IST

एदगार्दो ग्रेको पर कैलाब्रिया (दक्षिण इटली) के एक शक्तिशाली माफिया संगठन एंद्रागेटा से संबंधित होने का शक है। द गार्जियन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक ग्रेको फ्रांस में करीब 3 वर्षों से बतौर पिज्जा शेफ काम कर रहा है।

Italian Mafia Edgardo Greco arrested in france - India TV Hindi
फ्रांस में इटली का खूंखार माफिया गिरफ्तार Image Source : AP

दुनियाभर में कई माफियाओं की एक से बढ़कर एक कहानी आपने कभी न कभी पढ़ी या सुनी होगी। लेकिन एक माफिया की कहानी आज फ्रांस से सामने आई है। यहां पिछले 16 वर्षों से फरार चल रहे एक माफिया को फ्रांस में गिरफ्तार कर लिया गया है। एदगार्दो ग्रेको पर कैलाब्रिया (दक्षिण इटली) के एक शक्तिशाली माफिया संगठन एंद्रागेटा से संबंधित होने का शक है। द गार्जियन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक ग्रेको फ्रांस में करीब 3 वर्षों से बतौर पिज्जा शेफ काम कर रहा है। यह साल 2006 से फरार चल रहा है जो इटली का माफिया है। इंटरपोल के मुताबिक ग्रेको को गुरुवार को फ्रांस के सेंट इतेना शहर से गिरफ्तार किया गया था।

फर्जी नाम से चला रहा था रेस्तरां

इंटरपोल ने बताया कि ग्रेको एक उपनाम के जरिए यहां रेस्तरां चला रहा था। द गार्जियन की खबर के मुताबिक इंटरपोल द्वारा ग्रेको को पकड़ने को लेकर नंद्रागेटा प्रजेक्ट (आई-कैन) चलाया जा रहा था। फ्रांस और इटली की साझा सहयोग से ग्रेको की गिरफ्तारी संभव हो सकी। बता दें कि यह एक ऐसी परियोजना है जिसमें इंटरपोल के 195 सदस्य देशों के बीच पुलिस सहयोगी की सुविधा प्रदान की जाती है।

इंटरपोल द्वारा जारी बयान के मुताबिक ग्रेको को खतरनाक भगोड़े के रूप में परिभाषित किया गया है, जो इटली में स्टेफानों और ग्यूसेप बार्टोलोमियो की हत्या के लिए उम्रकैद की सजा काटने के लिए वांछित था। साथ ही ग्रेको पर एमिलियानों मोसिआरो की हत्या के प्रयास का भी आरोप है।  फ्रांसीसी अभियोजकों के मुताबिक ग्रीको जून 2022 में सेंट इटियेन में कैफे रॉसिनी रेस्तरां का मालिक बन गया और वहां पिज्जा शेफ के तौर पर काम कर रहा था।

एंद्रागेटा है सबसे खूंखार संगठन

समाचार एजेंसी एएफपी को मिले दस्तावेजों के मुताबिक ग्रेको पाओलो दिमित्रियों के नाम से इटली में रेस्तरां चला रहा था। बता दें कि ग्रेको की गिरफ्तारी से एक सप्ताह पहले इटली पुलिस ने कहा था कि वह दक्षिणी कैलाब्रिया के एक बड़े क्षेत्र पर हावी माफिया संगठन एंद्रागेटा को खत्म कर दिया है और 250 मिलियन यूरो (270 मिलियन डॉलर) से अधिक की संपत्ति को जब्त कर लिया है। इंटरपोल एंड्रागेटा को इटली का सबसे प्रभावी और शक्तिशाली माफिया संगठन बताया और कहा कि इसका नेटवर्क दुनियाभर में फैला हुआ है। साथ ही दक्षिणी अमेरिका से यूरोप के बीच कोकीन व्यापार में इस संगठन की अच्छी पकड़ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश