1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ईरान में एक सिरफिरे ने अपने 12 रिश्तेदारों को राइफल से उड़ाया, पिता और भाई को भी नहीं बख्शा

ईरान में एक सिरफिरे ने अपने 12 रिश्तेदारों को राइफल से उड़ाया, पिता और भाई को भी नहीं बख्शा

 Published : Feb 17, 2024 05:58 pm IST,  Updated : Feb 17, 2024 05:58 pm IST

ईरान में एक हमलावर ने राइफल से अपने ही 12 रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या कर दी। मरने वालों में हमलावर का भाई और पिता भी शामिल है।

प्रतीकात्मक फोटो।- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो। Image Source : AP

 तेहरान: ईरान में एक सनसनीखेज घटना ने खलबली मचा दी है। बताया जा रहा है कि एक सिरफिरे व्यक्ति ने राइफल से अपने ही 12 लोगों को मार डाला। बंदूकधारी के इरादे इतने खतरनाक थे कि उसने अपने भाई और पिता को भी नहीं छोड़ा। बंदूकधारी ने अपनी राइफल से भाई और पिता को भी मौत की नींद सुला दिया। मरने वाले अन्य लोग भी बंदूकधारी के रिश्तेदार ही थे। इस घटना से ईरान पुलिस भी हैरान है। ईरान में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड ने लोगों के अंदर दहशत पैदा कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना दक्षिण-पूर्वी ईरान के एक ग्रामीण इलाके में घटी, जहां एक व्यक्ति ने शनिवार को अपने 12 रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। करमान प्रांत के न्याय विभाग के प्रमुख इब्राहिम हामिदी ने अर्धसरकारी आईएसएनए समाचार एजेंसी को बताया कि बंदूकधारी ने पारिवारिक विवाद के कारण एक गांव में सुबह-सुबह अपने पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों पर गोलियां चला दीं। इससे लोगों के बीच भगदड़ मच गई। जब तक बंदूकधारी को कोई रोक पाता तब तक उसने 12 लोगों की हत्या कर दी।

कलाश्निकोव राइफल से चलाई गोलियां

हमलावर ने जिस राइफल से गोलियां चलाई वह कलाश्निकोव राइफल थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हमलावर (30) की पहचान नहीं हो सकी है और इस बात की आशंका है कि उसने कलाश्निकोव राइफल का इस्तेमाल किया। ईरान में स्थानीय मीडिया कभी-कभार ग्रामीण इलाकों में गोलीबारी की ऐसी घटनाओं की खबरें देता है, लेकिन इस हमले में मरने वालों की संख्या सबसे अधिक है। ईरान के ग्रामीण इलाकों में आम नागरिकों को कानूनी तौर पर केवल राइफल से शिकार करने की अनुमति है।  (एपी)

यह भी पढ़ें

रूस के उपग्रह-रोधी हथियार बनाने के दावे के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया बड़ा बयान, जानें बाइडेन ने क्या कहा?

रूस-यूक्रेन युद्ध के मैदान से बड़ी खबर, रूसी सेना ने किया जेलेंस्की के एक और शहर पर कब्जा...पूरे यूरोप के लिए बड़ा झटका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश