1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरिया में दर्दनाक हादसा, नौका पलट जाने के बाद 27 लोगों की मौत; 100 लोग लापता

नाइजीरिया में दर्दनाक हादसा, नौका पलट जाने के बाद 27 लोगों की मौत; 100 लोग लापता

 Published : Nov 29, 2024 08:24 pm IST,  Updated : Nov 30, 2024 06:45 am IST

नाइजीरिया में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां नाइजर नदी में एक नौका पलट गई है। इस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 100 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

Nigeria boat capsized- India TV Hindi
Nigeria boat capsized Image Source : FILE AP

अबुजा: उत्तरी नाइजीरिया में नाइजर नदी में एक नौका पलट जाने के बाद अब तक 27 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 100 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। नाव किस वजह से डूबी इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। राहत और बचाव का काम जारी है।

नाव में सवार थे व्यापारी

राष्ट्रीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (NIWA) के प्रवक्ता मकामा सुलेमान ने बताया कि नाव में मुख्य रूप से मध्य कोगी राज्य के मिसा समुदाय के व्यापारी सवार थे, जो पड़ोसी नाइजर राज्य में साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। सुलेमान ने बताया कि बचाव अभियान अभी चल रहा है, लेकिन मृतकों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि किसी भी यात्री ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी हुई थी, जिससे मृत्यु का जोखिम काफी बढ़ गया।

अक्सर होते हैं हादसे

एक स्थानीय टीवी चैनल ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि घटनास्थल पर कम से कम 27 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि स्थानीय गोताखोर अन्य लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि नाव में ज्‍यादातर महिलाएं सवार थीं। नाव में 200 से अधिक यात्री सवार थे। पश्चिमी अफ्रीकी देश में नाव पलटने की दुर्घटनाएं अक्सर होती हैं। आमतौर पर इन घटनाओं के लिए ओवरलोडिंग, प्रतिकूल मौसम की स्थिति और परिचालन संबंधी त्रुटियों जैसे कारकों को जिम्मेदार बताया जाता है।

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश: चिन्मय कृष्ण दास सहित 17 लोगों के बैंक खाते जब्त, लेन-देन पर लगी रोक

रूसी मीडिया ने भारत के इन 5 परमाणु हथियारों को बताया बेहद खतरनाक, देखें तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश