1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. New Zealand: यह एयरलाइन करा रही फ्लाइट में जाने से पहले यात्रियों के वजन की जांच, फायदा पायलेट्स को

New Zealand: यह एयरलाइन करा रही फ्लाइट में जाने से पहले यात्रियों के वजन की जांच, फायदा पायलेट्स को

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jun 01, 2023 02:44 pm IST,  Updated : Jun 01, 2023 02:44 pm IST

न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय एयरलाइन का कहना है कि एक महीने के सर्वे के दौरान वह 10 हजार यात्रियों का वजन करना चाहते हैं। उनका कहना है कि वजन की जानकारी होने के बाद पायलट टेक ऑफ और लैंडिंग के समय बेहतर ढंग से संतुलन बना सकता है।

New Zealand: यह एयरलाइन करा रही फ्लाइट में जाने से पहले यात्रियों के वजन की जांच, फायदा पायलेट्स को- India TV Hindi
New Zealand: यह एयरलाइन करा रही फ्लाइट में जाने से पहले यात्रियों के वजन की जांच, फायदा पायलेट्स को Image Source : FILE

New Zealand: न्यूजीलैंड की एक एयरलाइन एक अनूठा एक्सपेरिमेंट करा रही है। दरअसल, हवाई जहाज में यात्रा से पहले अब यह एयरलाइन यात्रियों के वजन की जांच भी करा रही है। जिस तरह लगेज के वजन की जांच होती है, अब यात्रियों का वजन भी चैक किया जाएगा। इसके पीछे एयरलाइन के अधिकारियों का तर्क है कि पायलट की आसानी और सहूलियत के लिए यह सर्वे किया जा रहा है। 

लगेज का भी किया जाता है वजन

न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय एयरलाइन का कहना है कि एक महीने के सर्वे के दौरान वह 10 हजार यात्रियों का वजन करना चाहते हैं। उनका कहना है कि वजन की जानकारी होने के बाद पायलट टेक ऑफ और लैंडिंग के समय बेहतर ढंग से संतुलन बना सकता है। हालांकि, गोपनीयता बनाए रखने के लिए वजन किसी और को नहीं दिखेगा। वजन के आंकड़े से एयरलाइन कर्मचारी भी नहीं जान पाएंगे। एयरलाइन के वजन अधिकारी एलिस्टेयर जेम्स ने कहा कि हम विमान में जाने वाली हर चीजों का वजन करते हैं। यात्रियों, कर्मचारियों और बैग्स के वजन के लिए हम औसत वजन का इस्तेमाल करते हैं, जो इस सर्वे के बाद हमें पता चलता है। नागरिक उड्डयन विभाग का कहना है कि जानकारी के लिए संख्याओं की जरूरत होती है। 

वजन के लिए एयरलाइन के पास कई विकल्प

विभाग का कहना है कि यात्रियों के वजन के लिए एयरलाइंस के पास कई विकल्प होते हैं। पहला विकल्प तो यही है कि समय-समय पर यात्रियों का वजन किया जाए, जैसा फिलहाल किया जा रहा है। इसके अलावा एक विकल्प है कि विभाग द्वारा जारी मानक वजन को लागू किया जाए। फिलहाल, 13 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए विभाग ने 86 किलो मानक वजन तय किया, जिसमें सामान का वजन भी शामिल है। विभाग ने 2004 में वजन के आंकड़े को 77 किलो से बढ़ाकर 86 किलो मानक वजन तय किया था। 

वजन की जांच से डरें नहीं यात्री

न्यूजीलैंड के एयरलाइन का कहना है कि घरेलू यात्रा करने वाले यात्रियों का वजन कुछ साल पहले किया गया था। जेम्स का कहना है कि वजन करवाने में यात्रियों को डरना नहीं चाहिए। यह बेहद आसान और स्वैच्छिक है। वजन कराने के बाद आप सफल टेक ऑफ और लैंडिंग सुनिश्चित कर सकते हैं। अधिकारी का कहना है कि सर्वे इस सप्ताह शुरू हुआ था, जो जुलाई तक चलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश