1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. विदेश में छिपे गैंगस्टर्स पर भी पंजाब-हरियाणा पुलिस का शिकंजा! अंगोला में 2 खूंखार वांटेड अपराधियों को दबोचा

विदेश में छिपे गैंगस्टर्स पर भी पंजाब-हरियाणा पुलिस का शिकंजा! अंगोला में 2 खूंखार वांटेड अपराधियों को दबोचा

 Reported By: Abhay Parashar Written By: Vinay Trivedi
 Published : Jul 18, 2026 12:50 pm IST,  Updated : Jul 18, 2026 12:50 pm IST

पंजाब और हरियाणा की पुलिस ने मिलकर अंगोला में बैठ दो गैंगस्टर्स पकड़ लिया है। इनमें से एक गैंगस्टर वरिंदर उर्फ जॉबन सैदोक पर 4 हत्याओं के मामलों में शामिल होने का आरोप है।

Angola gangster arrest- India TV Hindi
पंजाब-हरियाणा पुलिस ने अंगोला में दो वांटेड गैंगस्टर्स को पकड़ा है। Image Source : REPORTERS INPUT

गैंगस्टर्स पर विदेश में भी पंजाब और हरियाणा की पुलिस शिकंजा कस रही है। पंजाब-हरियाणा पुलिस ने बड़ा इंटरनेशनल ऑपरेशन किया है। पुलिस ने अफ्रीकी देश अंगोला में 2 कुख्यात गैंगस्टर्स को गिरफ्तार क्या है। पंजाब पुलिस और हरियाणा पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर ये कार्रवाई की है। पुलिस ने कामयाबी से वरिंदर उर्फ जॉबन सैदोक और मनजोत को अंगोला में पकड़ लिया है। लंबे समय से दोनों विदेश में छिपे हुए थे लेकिन अब पुलिस को इन्हें पकड़ने में कामयाबी मिल गई है।

वरिंदर उर्फ जॉबन सैदोक पर था 5 लाख का इनाम

बता दें कि वरिंदर पंजाब में 4 सनसनीखेज हत्याओं के मामलों में वांटेड था। वहीं, मनजोत हरियाणा में कई आपराधिक मामलों में वांटेड था। दोनों गैंगस्टर गोपी घनशामपुरिया और डोनी बल गैंग के सक्रिय गुर्गे बताए जा रहे हैं। जान लें कि वरिंदर उर्फ जॉबन सैदोक की गिरफ्तारी पर पंजाब सरकार ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। विदेशी धरती पर ऑपरेशन के बाद दोनों को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

ज्वाइंट ऑपरेशन की मदद से पकड़ने में मिली कामयाबी

पुलिस अफसरों के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे वक्त से भारत से फरार होने के बाद विदेश में छिपकर बैठे थे और वहीं से अपने गैंग को ऑपरेट करने का प्रयास कर रहे थे। इन वांटेड अपराधियों को पकड़ने में कामयाबी केंद्रीय एजेंसियों के अलावा इंटरनेशनल लेवल पर समन्वय से मिली है। एजेंसियों से मिले स्पेशल इनपुट के आधार पर अंगोला में इनकी लोकेशन पता लगाई गई और फिर ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर दोनों को पकड़ लिया गया।

एक्टिव संगठित अपराध के नेटवर्क पर बड़ी चोट

पंजाब और हरियाणा की पुलिस अब दोनों अपराधियों से पूछताछ कर उनके इंटरनेशनल नेटवर्क, फंडिंग, हथियारों की तस्करी और विदेश भाग गए दूसरे गैंगस्टर्स के कनेक्शन के बारे में अहम जानकारी जुटाने की तैयारी में है। अफसरों का मानना है कि इस एक्शन से पंजाब और हरियाणा में एक्टिव संगठित अपराध के नेटवर्क पर बड़ा असर होगा। इससे पहले, पंजाब पुलिस ने अपने ही SHO को गिरफ्तार कर लिया, उसके ऊपर अमेरिका में रह रहे परिवार से 4 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है।

ये भी पढ़ें- पकड़ा गया जग्गू भगवानपुरिया गैंग का गैंगस्टर नीतीश कौशल, अमेरिका ने 2 दिन पहले ही मोस्ट वांटेड लिस्ट में किया था शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश