1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Ukraine Russia War: रूस ने आज मारियुपोल में की संघर्ष विराम की घोषणा, अब तक इतने लोगों के मारे जाने की आशंका

Ukraine Russia War: रूस ने आज मारियुपोल में की संघर्ष विराम की घोषणा, अब तक इतने लोगों के मारे जाने की आशंका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2022 11:18 am IST,  Updated : Mar 31, 2022 11:18 am IST

रूस ने आज यूक्रेन के मारियुपोल में संघर्ष विराम की घोषणा की है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी इस भीषण जंग में मारियुपोल शहर में 5 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है।

Ukraine Russia War Russia today announced a ceasefire in Mariupol- India TV Hindi
Ukraine Russia War Russia today announced a ceasefire in Mariupol Image Source : INDIA TV

Highlights

  • रूस ने आज यूक्रेन के मारियुपोल में संघर्ष विराम की घोषणा की
  • मारियुपोल शहर में 5 हजार से अधिक लोगों के मारे गए
  • रूस और यूक्रेन के बीच बीते 36 दिनों से संघर्ष जारी

Ukraine Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच बीते 36 दिनों से संघर्ष जारी है। दोनों देशों के बीच जारी इस जंग में सेना के जवान और आम नागरिकों को अपनी जान गवानी पड़ रही है। इस बीच रूस ने आज यूक्रेन के मारियुपोल में संघर्ष विराम की घोषणा की है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी इस भीषण जंग में मारियुपोल शहर में 5 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। रूस ने आज यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल में नागरिकों को निकालने के लिए स्थानीय संघर्ष विराम की घोषणा की है। इस संबंध में रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूस के नियंत्रण वाले बर्दियांस्क बंदरगाह से होते हुए मारियुपोल से ज़ापोरिज्जिया तक ह्यूमेनिटेरियन कॉरिडोर गुरुवार सुबह 10 बजे से खोल दिया गया है।

आम नागरिकों की निकासी को सफल बनाने के लिए संघर्ष विराम की घोषणा

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आम नागरिकों की निकासी को सफल बनाने के लिए उसने संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त और रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय कमेटी की प्रत्यक्ष भागीदारी के साथ मानवीय अभियान को अंजाम देने का प्रस्ताव रखा. मंत्रालय ने यूक्रेन की सरकार से रूस, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी और रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति को सुबह छह बजे से पहले लिखित अधिसूचना के जरिए गुरुवार के संघर्षविराम के लिए बिना शर्त सम्मान की गारंटी देने का भी आग्रह किया था.

मारियुपोल में 5 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका

रूस यूक्रेन पर बीते कई दिनों से लगातार हमले कर रहा है। आपको बता दें कि यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से रूसी हमले में सबसे अधिक प्रभावित होने वाले शहरों में मारियुपोल का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, रूसी हमले में अकेले मारियुपोल शहर में कम से कम 5 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान खो चुके हैं। वहीं इन हमलों में हजारों की संख्या में लगो घायल हुए हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश