1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कनाडा में एक और भारतीय छात्रा की मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, 4 दिन से लापता थी

कनाडा में एक और भारतीय छात्रा की मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, 4 दिन से लापता थी

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 29, 2025 12:31 pm IST,  Updated : Apr 29, 2025 01:49 pm IST

पंजाब के डेरा बस्सी की निवासी वंशिका की कनाडा के ओटावा में मौत हो गई है। वंशिका बीते 4 दिनों से लापका थी और उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है।

कनाडा में भारतीय छात्रा वंशिका की मौत।- India TV Hindi
कनाडा में भारतीय छात्रा वंशिका की मौत। Image Source : SOCIAL MEDIA

कनाडा में एक बार फिर से भारतीय छात्रा की मौत की खबर सामने आ रही है। भारतीय छात्रा वंशिका जो कि 4 दिनों से लापता थी, उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है।  भारतीय उच्चायोग ने छात्रा की मौत की पुष्टि की है। वंशिका भारत के पंजाब राज्य के डेरा बस्सी की मूल निवासी थी। ओटावा में स्थानीय पुलिस ने कहा है कि वंशिका के मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

25 अप्रैल को लापता हुई थी वंशिका

ओटावा में हिंदी समुदाय की ओर से वंशिका के लिए पुलिस सेवा को पत्र लिखा गया था। इस पत्र के मुताबिक, वंशिका कथित तौर पर 25 अप्रैल को लापता हो गई थी जब वह एक कमरा देखने के लिए निकली थी। वंशिका का मोबाइल भी बंद हो गया था और उसकी एक जरूरी परीक्षा भी छूट गई थी। हिंदी समुदाय ने पुलिस से इस मामले को प्राथमिकता देने की मांग की थी। हालांकि, अब वंशिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है।

बीच पर मिला शव

पंजाब के डेरा बस्सी की मूल निवासी वंशिका कथित तौर पर स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद डिप्लोमा कोर्स करने के लिए ढाई साल पहले ओटावा चली गई थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वंशिका का शव समुद्र तट (बीच) पर मिला है। वंशिका की मौत का कारण अब तक नहीं पता लगा है। हालांकि, उसके परिवार को संदेह है कि वंशिका के साथ कुछ गलत हुआ है।

भारतीय उच्चायोग ने जताया शोक

ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस घटना पर शोक जताया है। उच्चायोग ने X पर लिखा- " हमें ओटावा में भारतीय छात्रा वंशिका की मौत की खबर मिलने से गहरा दुख हुआ है। मामले को अधिकारियों के सामने उठाया गया है। स्थानीय पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच हो रही है। हम सभी संभव सहायता प्रदान करने के लिए वंशिका के परिजनों और स्थानीय समुदायों के साथ संपर्क में हैं।"

पहले भी हुई छात्रा की मौत

आपको बता दें कि इस घटना से करीब 10 दिन पहले कनाडा में एक 21 साल की छात्रा की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, छात्रा काम पर जाने के लिए बस अड्डे पर खड़ी थी। इसी दौरान एक कार सवार ने अन्य वाहन पर गोली चलाई। ये गोली छात्रा को लग गई। छात्रा की पहचान हरसिमरत रंधावा के रूप में हुई थी जो कि ओंटारियो के हैमिल्टन में मोहॉक कॉलेज की छात्रा थी।

ये भी पढे़ं- Canada election Result Live: कनाडा चुनाव में किस पार्टी को मिल रही जीत, भारत पर क्या होगा असर?

कनाडा के वैंकूवर में तेज रफ्तार कार ने उत्सव मना रहे लोगों को कुचला, 9 की मौत; दर्जनों घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश