1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. गंभीर संकट में घिरे इस देश के चीतों की दीवानी है दुनिया, ऐसी क्या खास बात होती है इनमें

गंभीर संकट में घिरे इस देश के चीतों की दीवानी है दुनिया, ऐसी क्या खास बात होती है इनमें

 Published : Sep 10, 2024 12:48 pm IST,  Updated : Sep 10, 2024 01:51 pm IST

नामीबिया एक ऐसा देश है जो चीतों के लिए पूरी तरह से समर्पित है। यहां में चीतों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है। चीतों के लिए फेमस नामीबिया आज गंभीर संकट से जूझ रहा है।

Namibia leopard- India TV Hindi
Namibia leopard Image Source : FILE AP

Namibia Leopards: नामीबिया, दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है, जो अपने विविध जीव-जंतुओं और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। इस देश में अपार प्राकृतिक संपदा है लेकिन विशेष रूप से इसे चीते के लिए जाना जाता है। नामीबिया से चीतों को भारत भी लाया गया है। दुनिया के जंगलों में आज सात हजार से कम चीता बचे हैं, इनमें से 99 फीसदी से ज्यादा अफ्रीका में हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि नामीबिया के चीते इतने फेमस क्यों हैं। 

चीतों की जनसंख्या

नामीबिया में चीतों की जनसंख्या विश्व में सबसे अधिक है। यह देश चीते की सुरक्षित प्रजातियों के संरक्षण के लिए पूरी तरह से समर्पित है। नामीबिया में चीतों की जनसंख्या लगभग 2000 है, जो विश्व की कुल चीता संख्या का लगभग 25 प्रतिशत है।

सुरक्षित आवास

नामीबिया ने चीतों के लिए सुरक्षित आवास बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यहां के विभिन्न नेशनल पार्क और संरक्षित क्षेत्रों में चीतों के लिए उपयुक्त पर्यावरण और संसाधन उपलब्ध हैं, जिससे उनकी संख्या में वृद्धि हुई है।

संरक्षण प्रयास

नामीबिया में चीतों के संरक्षण के लिए कई संगठन और संस्थाएं कार्यरत हैं। चीता कंजरवेशन फंड (CCF) जैसे संगठनों ने चीते की सुरक्षा और उनके आवास की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। ये संगठन चीतों के बारे में जागरूकता बढ़ाने, अनुसंधान करने और स्थानीय समुदायों को शिक्षित करने का काम करते हैं।

पर्यटन

नामीबिया का पर्यटन उद्योग भी चीतों के कारण प्रसिद्ध है। पर्यटक यहां चीते को उनके प्राकृतिक आवास में देखने के लिए आते हैं। इससे ना केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है, बल्कि चीता संरक्षण प्रयासों को भी समर्थन मिलता है।

शोध और अध्ययन

नामीबिया में चीतों पर किए गए शोध और अध्ययन ने भी इसे प्रसिद्ध बनाया है। यहां के चीता अनुसंधान केंद्र और विश्वविद्यालय चीतों के व्यवहार, उनकी जीवन शैली और संरक्षण के तरीकों पर गहन अध्ययन करते हैं।

Leopards in Namibia
Image Source : FILE APLeopards in Namibia

गंभीर संकट में है नामीबिया

भले ही नामीबिया के चीतों के लिए फेमस है, इस देश ने चीतों के संरक्षण में योगदान दिया है लेकिन आज यह देश गंभीर संकट से जूझ रहा है। इस समय नामीबिया में भयानक सूखा पड़ा है। सूखे की वजह से देश का लगभग 84 प्रतिशत खाद्य भंडार नष्ट हो चुका है। यहां रहने वाले लोगों के सामने भोजन की समस्या आ खड़ी हुई है। ऐसेगंभीर समय में सूखे और भुखमरी के संकट से निपटने के लिए नामीबिया की सरकार ने अपने प्राकृतिक संसाधनों, विशेष रूप से वन्यजीवों की ओर रुख किया है। यहां की सरकार ने अपने लोगों को खाना उपलब्ध कराने के लिए जंगली जानवरों को मारने की योजना बनाई है। 

यह भी पढ़ें:

अमेरिका से जंग के लिए तैयार हैं किम! बैलिस्टिक मिसाइलों को दागने के लिए बनाया नया 'प्लेटफार्म'

पाकिस्तान में इमरान खान के लिए मुश्किल हालात, PTI नेताओं को संसद भवन के बाहर से किया गया गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश