1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दूसरे विश्व युद्ध में डूबे जापानी जहाज का मलबा मिला, अमेरिका ने डुबोया था, 1000 कैदियों की हुई थी मौत

दूसरे विश्व युद्ध में डूबे जापानी जहाज का मलबा मिला, अमेरिका ने डुबोया था, 1000 कैदियों की हुई थी मौत

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Apr 22, 2023 02:34 pm IST,  Updated : Apr 22, 2023 02:35 pm IST

यह जहाज 1 जुलाई 1942 को पापुआ न्यू गिनी से चीन के हेनान जाते समय समुद्र में डूब गया था। इस जापानी जहाज पर हमले के समय अमेरिका की सबमरीन को यह अहसास नहीं था कि इससे युद्ध बंदियों को लेकर जाया जा रहा है।

दूसरे विश्व युद्ध में डबे जापानी जहाज का मलबा मिला, अमेरिका ने डुबोया था, 1000 कैदियों की हुई थी मौत- India TV Hindi
दूसरे विश्व युद्ध में डबे जापानी जहाज का मलबा मिला, अमेरिका ने डुबोया था, 1000 कैदियों की हुई थी मौत Image Source : TWITTER

Ship Found: खोजकर्ताओं को समुद्र की गहराई में दूसरे विश्व युद्ध में अमेरिका द्वारा डुबेए गए जापानी परिवहन जहाज का मलबा मिला है। इस जहाज का नाम एसएस मोंटेवीडिया मारू है। इस जहाज को 1942 में फिलीपींस के करीब एक तारपीडो से उड़ा दिया गया था। इसमें सवार 1000 ऑस्ट्रेलियाई कैदियों की मौत हो गई थी। 

यह जहाज 1 जुलाई 1942 को पापुआ न्यू गिनी से चीन के हेनान जाते समय समुद्र में डूब गया था। इस जापानी जहाज पर हमले के समय अमेरिका की सबमरीन को यह अहसास नहीं था कि इससे युद्ध बंदियों को लेकर जाया जा रहा है। जहाज का मलबा पिछले 80 साल से एक रहस्य बना हुआ था। गहरे समुद्र में जाकर खोज करने वाले खोजकर्ताओं ने कहा है कि उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के समय चलने वाली जापानी परिवहन जहाज, एसएस मोंटेवीडियो मारू के मलबे का पता लगा लिया है। इस जहाज को साल 1942 में फिलीपींस से तारपीडो से उड़ा दिया गया था। 

कहां मिला डूबा हुआ जापानी जहाज

ये जहाज समुद्र में 4 किलोमीटर से ज्यादा की गहराई पर पाया गया है और समुद्री पुरातत्व समूह साइलेंटवर्ल्ड फाउंडेशन ने समुद्र के अंदर इस मिशन को अंजाम दिया है और इस डूबे जहाज को खोजने में कामयाबी हासिल की है। मोंटेवीडियो मारू का डूबना ऑस्ट्रेलिया की सबसे खराब समुद्री आपदाओं में से एक थी, जिसमें कम से कम 850 सैनिकों सहित अनुमानित 979 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक मारे गए थे। फाउंडेशन ने कहा कि 13 अन्य देशों के नागरिक भी उस जहाज पर सवार थे, जिससे मारे गए कैदियों की कुल संख्या लगभग 1060 हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश