1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया में सुनामी का फायदा उठाकर 1400 कैदी हुए फरार, 1234 लोगों की मौत की पुष्टि

इंडोनेशिया में सुनामी का फायदा उठाकर 1400 कैदी हुए फरार, 1234 लोगों की मौत की पुष्टि

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 02, 2018 04:35 pm IST,  Updated : Oct 02, 2018 04:35 pm IST

भूकंप और सुनामी का फायदा उठाते हुए 1200-1400 कैदी जेल से फरार हुए हैं

1400 prisoners escape during deadly quake & tsunami in Indonesia says media reports- India TV Hindi
1400 prisoners escape during deadly quake & tsunami in Indonesia says media reports

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में 28 सितंबर को भारी भूकंप के बाद आई सुनामी की वजह से जहां एक ओर जान और माल को भारी क्षती पहुंची है वहीं कैदियों ने जेल से भागने के लिए इसका फायदा उठाया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया पर आई खबरों के मुताबिक भूकंप और सुनामी का फायदा उठाते हुए 1200-1400 कैदी जेल से फरार हुए हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि कैदी अपनी जान बचाने के लिए भागे थे।

इस बीच भूकंप और सुनामी की वजह से मलेशिया में हुई मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इंडोनेशिया में पिछले शुक्रवार को आए भयावह भूकंप में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 1234 पहुंच गई है। इंडोनेशिया में बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है। कई दुर्गम इलाकों में राहत दल के पहुंचने के बाद मृतकों की संख्‍या में वृद्धि देखी जा रही है। सोमवार को ही एक चर्च से 34 छात्रों के शव बरामद किए थे। बता दें कि इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में शुक्रवार को तेज भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 7.5 दर्ज की गई थी। उसके बाद आई सुनामी से पूरे द्वीप पर भारी क्षति पहुंची थी। इस बीच मंगलवार सुबह भी इंडोनेशिया के सुंबा द्वीप पर दो भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुंबा से सुलावेसी के बीच की दूरी 1600 किमी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश