पाकिस्तान के रावलपिंडी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ सेना का विमान, 15 लोगों की मौत, 12 घायल
पाकिस्तान के रावलपिंडी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ सेना का विमान, 15 लोगों की मौत, 12 घायल
Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Jul 30, 2019 06:59 am IST,
Updated : Jul 30, 2019 07:10 am IST
पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में मंगलवार तड़के पाकिस्तानी सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
15 killed as Pakistan army plane crashes into residential area in Rawalpindi | AP
इस्लामाबाद:पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में मंगलवार तड़के पाकिस्तानी सेना का एक विमानदुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के आवासीय इलाके में गिरने के कारण इसमें सवार सैनिकों के अलावा आम नागरिकों के भी मारे जाने की खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक इस हादसे में 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में 5 सैनिक भी शामिल हैं।
पाकिस्तानी सेना ने एक बयान जारी कर जानकारी दी है कि इस दुर्घटना में विमान के दोनों पायलटों की मौत हो गई है। हालांकि पाकिस्तानी सेना ने विमान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हादसे को मद्देनजर रखते हुए रावलपिंडी के अस्पतालों में इमर्जेंसी घोषित कर दी गई है। बचाव दल के सदस्यों ने बताया कि इस दुर्घटना के चलते आग भी लग गई। हादसे में कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं जिसमें से कई की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय रावलपिंडी में हुए इस हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।
प्रशिक्षण उड़ान पर था विमान
पाकिस्तानी सेना ने कहा कि यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था और इसी दौरान यह रावलपिंडी के बाहरी इलाके में स्थित मोरा कालू गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि सेना ने हादसे के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे फुटेज में दिख रहा है कि प्लेन गिरने के बाद आवासीय इलाके में आग लग गई, जिसके चलते कई घर तबाह हो गए। वहीं, अंधेरा होने के चलते राहत एवं बचाव कार्यों में भी दिक्कत आई।
देखें: पाकिस्तान में रावलपिंडी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ सेना का विमान
पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में मंगलवार तड़के पाकिस्तानी सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विमान के आवासीय इलाके में गिरने के कारण इसमें सवार सैनिकों के अलावा आम नागरिक भी मारे गए हैं।
पाकिस्तानी सेना ने एक बयान जारी कर जानकारी दी है कि इस दुर्घटना में विमान के दोनों पायलटों की मौत हो गई है।
पाकिस्तानी सेना ने कहा कि यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था और इसी दौरान यह रावलपिंडी के बाहरी इलाके में स्थित मोरा कालू गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे फुटेज में दिख रहा है कि प्लेन गिरने के बाद आवासीय इलाके में आग लग गई, जिसके चलते कई घर तबाह हो गए।