1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान: डांस वीडियो बनाने पर 18 साल की लड़की को किया गया गिरफ्तार

ईरान: डांस वीडियो बनाने पर 18 साल की लड़की को किया गया गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 08, 2018 02:30 pm IST,  Updated : Jul 08, 2018 02:30 pm IST

मेदेह ने अपने अकाउंट पर करीब 300 वीडियो डाले हैं जिनमें से कई में वह नृत्य करती नजर आ रही हैं।

 मेदेह होजब्री।- India TV Hindi
 मेदेह होजब्री।

तेहरान: ईरान ने इंस्टाग्राम पर ‘ डांस वीडियो ’ डालने के मामले में एक किशारी को हिरासत में लिया गया है। उसकी वीडियो को लाखों लोगों ने देखा था। सरकारी टीवी चैनल ने शुक्रवार को एक वीडियो दिखाया जिसमें मेदेह होजब्री (18) ने नियमों का उल्लंघन करने की बाद स्वीकार करते हुए कहा कि उसने ऐसा जानबुझकर नहीं किया। यह स्पष्ट नहीं है कि उसने यह बयान दबाव में दिया है या नहीं। 

मेदेह ने अपने अकाउंट पर करीब 300 वीडियो डाले हैं जिनमें से कई में वह नृत्य करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उसने अनिवार्य इस्लामी हिजाब नहीं पहना है। इंस्टाग्राम पर उसके करीब 43,000 फॉलोअर्स हैं। ईरानी पुलिस ने कहा कि उसने इंटाग्राम पर ऐसे ही कई अकाउंट बंद करने का निर्णय लिया है और न्यायपालिका भी इन साइटों को ब्लॉक करने की योजना बना रही है। ईरान में फेसबुक , ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया साइट पहले ही बंद है लेकिन कई ईरानी इनका इस्तेमाल प्रोक्सिज और वीपीएन के जरिए करते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश