1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में भीषण बस दुर्घटना, आमने-सामने की टक्‍कर में 19 लोगों की मौत

पाकिस्तान में भीषण बस दुर्घटना, आमने-सामने की टक्‍कर में 19 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2018 12:15 pm IST,  Updated : Oct 22, 2018 12:15 pm IST

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो यात्री बसों के बीच सीधी टक्कर में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

Pakistan Bus Accident- India TV Hindi
Pakistan Bus Accident Image Source : TRIBUNE

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो यात्री बसों के बीच सीधी टक्कर में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

यह दुर्घटना डेरा गाजी खान जिले के गाजी घाट क्षेत्र के निकट रविवार को हुई। 

पुलिस के मुताबिक इस दुर्घटना में मुल्तान के रहने वाले एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत हो गई। बचाव दल ने घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में एक यात्री बस पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। जिसके बाद बस को गैस कटर से काट कर यात्रियों को बाहर निकाला गया।

पुलिस के मुताबिक कई यात्री गंभीर रूप से घायल है, जिनकी हालत बेहद खराब है। ऐसे में में मृतकों की संख्‍या और बढ़ सकती है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश