1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में आतंक के चलते 2/3 लड़किया नहीं जाती स्कूल

अफगानिस्तान में आतंक के चलते 2/3 लड़किया नहीं जाती स्कूल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 17, 2017 02:02 pm IST,  Updated : Oct 17, 2017 02:02 pm IST

मानवाधिकार संस्था यूमन राइट्स ने आज कहा कि दो तिहाई अफगान लड़कियां असुरक्षा और गरीबी के कारण स्कूल नहीं जातीं।

2/3 girls do not go to school due to terror in Afghanistan- India TV Hindi
2/3 girls do not go to school due to terror in Afghanistan

काबुल: मानवाधिकार संस्था यूमन राइट्स ने आज कहा कि दो तिहाई अफगान लड़कियां असुरक्षा और गरीबी के कारण स्कूल नहीं जातीं। इससे तालिबान शासन के अंत के 16 साल बाद पुरूष प्रधान देश में महिलाओं की शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों का पता चलता है। (अफगानिस्तान में तालिबानी हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मौत)

मानवाधिकार संस्थान के अनुसार जहां दमनकारी तालिबान शासनकाल 1996-2001 की तुलना में अब लाखों की तादाद में ज्यादा लड़कियां शिक्षा पा रही हैं, हाल के वर्षों में प्रगति थम सी गयी है और देश के कुछ हिस्सों में छात्राओं का अनुपात गिर रहा है।

न्यूयार्क आधारित संगठन ने अफगानिस्तान के चार प्रांतों में किए गए अनुसंधान एवं सरकारी आंकड़े पर आधारित एक रिपोर्ट में कहा कि स्कूल ना जाने वाले 35 लाख बच्चों में से करीब 85 प्रतिशत लड़कियां हैं। इसमें कहा गया, अमेरिका के नेतृत्व में अफगानिस्तान में हुए सैन्य हस्तक्षेप के साथ तालिबान शासन का अंत होने के 16 साल बाद अनुमानित रूप से दो तिहाई अफगान लड़कियां स्कूल नहीं जातीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश