1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिलीपीन में 5.9 तीव्रता का भूकंप, किसी प्रकार का नुकसान नहीं

फिलीपीन में 5.9 तीव्रता का भूकंप, किसी प्रकार का नुकसान नहीं

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 10, 2017 09:42 am IST,  Updated : Jul 10, 2017 09:42 am IST

मनीला: मध्य फिलीपीन द्वीप अभी पिछले हफ्ते आए घातक भूकंप से उबर भी नहीं पाया था कि आज एक बार फिर यहां 5.9 तीव्रता का भूकंप आया हालांकि इस दौरान किसी प्रकार का नुकसान होने या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

5.9 magnitude earthquake in phillipines- India TV Hindi
5.9 magnitude earthquake in phillipines Image Source : PTI

मनीला: मध्य फिलीपीन द्वीप अभी पिछले हफ्ते आए घातक भूकंप से उबर भी नहीं पाया था कि आज एक बार फिर यहां 5.9 तीव्रता का भूकंप आया हालांकि इस दौरान किसी प्रकार का नुकसान होने या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। (अमेरिका-रूस के संबंधों को आगे बढ़ाना चाहते हैं ट्रंप)

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 41 बजे लगभग 2,00,000 जनसंख्या वाले शहर ऑरमोक के पास लेयते द्वीप में भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 12.7 किलोमीटर गहराई में था।

इस क्षेत्र में पिछले हफ्ते बृहस्पतिवार को 6.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और 72 लोग घायल हो गये थे। लेयते में करीब 17 लाख 50 हजार लोग रहते हैं। पिछले हफ्ते आये भूकंप से लेयते बिजली संयंत्र को भी नुकसान पहुंचा है जिसकी वजह से अब भी मध्य फिलीपींस के कुछ हिस्सों में बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश