1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में 6.4 तीव्रता का भूकंप

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में 6.4 तीव्रता का भूकंप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 13, 2017 10:58 am IST,  Updated : Aug 13, 2017 10:58 am IST

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में आज 6.4 तीव्रता का भूकंप का झाटका महसूस किया गया, हालांकि इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भूकंप विशेषज्ञों ने उक्त जानकारी दी।

6.4 magnitude earthquake in Indonesia Sumatra island- India TV Hindi
6.4 magnitude earthquake in Indonesia Sumatra island

जकार्ता: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में आज 6.4 तीव्रता का भूकंप का झाटका महसूस किया गया, हालांकि इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भूकंप विशेषज्ञों ने उक्त जानकारी दी। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के अनुसार सुबह 10 बजकर 08 मिनट पर आए इस भूकंप का केन्द्र बेंगकुलु से 73 किलोमीटर दूर पश्चिम में जमीन से 35 किलोमीटर की गहराई पर था। (दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति इस्राइल क्रिस्टल का निधन)

इंडोनेशिया के मौसम और भू-भौतिकी एजेंसी के एक अधिकारी मोचाम्मद रियादी ने एएफपी को बताया, भूकंप काफी तेज और उथला था, जिसे पश्चिमी सुमात्रा के पडांग तक महसूस किया गया, लेकिन सुनामी का कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा, अधिकारी पता लगा रहे हैं कि इससे कोई क्षति हुई है अथवा कोई हताहत हुआ है कि नहीं।

बेंगकुलु निवासी नेंग हसनाह ने बताया कि भूकंप का झाटका कुछ सेकेंड के लिए बहुत तेज महसूस हुआ, और वह अपने परिजनों के साथ मकान से बाहर भागने पर मजबूर हो गयीं। उसने कहा, मेरी गोद में सात महीन की पोती थी, जिसे लेकर मैं बाहर भागी, सभी पड़ोसी भी मकान से बाहर भागे। इंडोनेशिया प्रशांत रिंग ऑफ फायर में आता है जहां अकसर भूकंप और ज्वालामुखी फटने की घटनाएं होती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश