1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में Coronavirus के 3,138 नए केस, मृतकों की संख्या 4,000 के पार पहुंची

पाकिस्तान में Coronavirus के 3,138 नए केस, मृतकों की संख्या 4,000 के पार पहुंची

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 27, 2020 04:33 pm IST,  Updated : Jun 27, 2020 04:33 pm IST

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 3,138 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,89,883 हो गई है।

पाकिस्तान में Coronavirus के...- India TV Hindi
पाकिस्तान में Coronavirus के 3,138 नए केस, मृतकों की संख्या 4,000 के पार पहुंची Image Source : AP (REPRESENTATIONAL IMAGE)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 3,138 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,89,883 हो गई है। इसके अलावा 74 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 4,000 के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ''बीते 24 घंटे में संक्रमण के 3,138 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,98,883 हो गई है। 74 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 4,035 हो गई है।'' बयान में कहा गया है कि अबतक 86,906 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 2,729 रोगियों की हालत नाजुक है।

मंत्रालय ने कहा कि अबतक कुल 1,214,140 लोगों की जांच की जा चुकी है। बीते 24 घंटे में 21,033 लोगों की जांच की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश