1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान ने कहा, भारत पर निराधार आरोप लगा रहा है पाक

अफगानिस्तान ने कहा, भारत पर निराधार आरोप लगा रहा है पाक

 Written By: IANS
 Published : Apr 10, 2017 05:53 pm IST,  Updated : Apr 10, 2017 05:53 pm IST

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के उस आरोप को 'निराधार' करार देते हुए खारिज कर दिया है, जिसमें उसने कहा है कि भारत ने अफगानिस्तान में 'विनाशकारी' भूमिका निभाई है।

General Dawlat Waziri | AP File Photo- India TV Hindi
General Dawlat Waziri | AP File Photo

इस्लामाबाद: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के उस आरोप को 'निराधार' करार देते हुए खारिज कर दिया है, जिसमें उसने कहा है कि भारत ने अफगानिस्तान में 'विनाशकारी' भूमिका निभाई है। 'द न्यूज इंटरनेशनल' की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जनरल दवलात वजीरी के अनुसार भारत की अफगानिस्तान में कोई सैन्य मौजूदगी नहीं है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वजीरी ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान को लगता है कि भारत, अफगानिस्तान में अपनी मौजूदगी से पाकिस्तान विरोधी भावनाओं को हवा दे रहा है। वजीरी ने कहा कि भारत अफगान सेना को केवल प्रशिक्षण और शिक्षा के अवसर उपलब्ध करा रहा है। वजीरी की ये टिप्पणियां पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ के इस आरोप के बाद आई हैं कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के तनावपूर्ण रिश्ते के लिए अफगानिस्तान में भारतीय प्रभाव जिम्मेदार है।

इन्हें भी पढ़ें:

भारत ने अफगानिस्तान में तालिबान शासन के पतन के बाद से देश के पुनर्निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाई है और देश की विभिन्न पुनर्निर्माण और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में दो अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश