1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आईफोन 10 लॉन्च से पहले दक्षिण कोरिया में एप्पल के कार्यालयों पर छापे

आईफोन 10 लॉन्च से पहले दक्षिण कोरिया में एप्पल के कार्यालयों पर छापे

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 24, 2017 01:31 pm IST,  Updated : Nov 24, 2017 01:31 pm IST

दक्षिण कोरिया में सुपर प्रीमियम आईफोन 10 के लांच से पहले नियामकों ने सियोल में एप्पल के कार्यालयों में छापेमारी की।

Apple Offices Reportedly Raided Ahead of iPhone X Launch in...- India TV Hindi
Apple Offices Reportedly Raided Ahead of iPhone X Launch in South Korea

सियोल: दक्षिण कोरिया में सुपर प्रीमियम आईफोन 10 के लांच से पहले नियामकों ने सियोल में एप्पल के कार्यालयों में छापेमारी की। रिपोर्टों के मुताबिक, इस छापेमारी से यह सवाल उठता है कि क्या दक्षिण कोरिया प्रशासन आईफोन 10 की सफलता को बाधित करने का प्रयास कर रहा है। (सैन्य अभ्यास के लिए F-22 लड़ाकू विमान दक्षिण कोरिया भेजेगा अमेरिका)

दक्षिण कोरिया में शुक्रवार से आईफोन 10 की बिक्री होने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, "जांचकर्ता स्मार्टफोन के लांच से पहले कारोबारी गतिविधियों की पूछताछ के संदर्भ में इस सप्ताह की शुरुआत में एप्पल के मुख्यालय पहुंचे थे।"

कोरिया व्यापार आयोग पर एप्पल और अन्य कंपनियों से प्रतिस्पर्धा की तुलना में स्थानीय कंपनियों को तरजीह देने का आरोप लगता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश