1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में एक हमले से सेना के आर्मी जनरल की मौत, कई घायल

अफगानिस्तान में एक हमले से सेना के आर्मी जनरल की मौत, कई घायल

 Written By: IANS
 Published : Apr 17, 2017 08:18 pm IST,  Updated : Apr 17, 2017 08:18 pm IST

: अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में सोमवार को हुए एक हमले में सेना के एक जनरल की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। खामा प्रेस के मुताबिक, बघलान समन्वयन कमान के कमांडर, जनरल अब्दुल हई अतायी बडखशान से बघलान की यात्रा कर रहे थे।

afganistan- India TV Hindi
afganistan

काबुल: अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में सोमवार को हुए एक हमले में सेना के एक जनरल की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। खामा प्रेस के मुताबिक, बघलान समन्वयन कमान के कमांडर, जनरल अब्दुल हई अतायी बडखशान से बघलान की यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान तालिबान आतंकवादियों ने घात लगाकर उन पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़े

हमले में उनके साथ मौजूद कई अन्य अधिकारियों की भी मौत हो गई। हालांकि अभी मृतकों की सही संख्या का पता नहीं चला है।

तालिबान ने अभी तक घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

अफगानिस्तान का कुंदुज प्रांत अपेक्षाकृत अस्थिर प्रांतों में से है, जहां तालिबान आतंकवादी सक्रिय हैं।

कमांडर पर हुआ यह हमला अफगान गुप्तचर विभाग के इस कथन के बावजूद सामने आया है कि तालिबान सरगना मुल्ला अब्दुल सलाम के मारे जाने के बाद से संगठन से जुड़े आतंकवादी भयभीत हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश