1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में कम से कम 30 लोगों का अपहरण, 6 लोगों को मौत के घाट उतारा

अफगानिस्तान में कम से कम 30 लोगों का अपहरण, 6 लोगों को मौत के घाट उतारा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 28, 2018 05:33 pm IST,  Updated : Feb 28, 2018 05:33 pm IST

अफगानिस्तान के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी अफगानिस्तान में चरमपंथियों ने 19 पुलिस अधिकारियों समेत कम से कम 30 लोगों का अपहरण कर लिया।

At least 30 people abducted in Afghanistan - India TV Hindi
At least 30 people abducted in Afghanistan

कंधार: अफगानिस्तान के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी अफगानिस्तान में चरमपंथियों ने 19 पुलिस अधिकारियों समेत कम से कम 30 लोगों का अपहरण कर लिया। वहीं दूसरी घटना में चरमपंथियों ने छह लोगों को मौत के घाट उतार दिया। कंधार पुलिस के प्रमुख जनरल अब्दुल राजिक ने आज कहा कि चरमपंथियों के एक समूह ने पुलिस जांच चौकी पर हमला किया जिसमें छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। (यमन में जारी युद्ध समाप्त करने के लिए UN ने संबद्ध पक्षों से किया आग्रह )

राजिक ने बताया कि ठीक उसी वक्त सेना की वर्दी पहने चरमपंथियों के एक दूसरे समूह ने एक बस को रोककर 30 लोगों का अपहरण कर लिया। इनमें 19 पुलिसकर्मी हैं। उन्होंने बताया कि दोनों घटनाएं कल रात कंधार और उरुगजान प्रांत की सीमा पर घटी।

उरुगजान गवर्नर के प्रवक्ता दोस्त मोहम्मद नायाब ने दोनों रिपोर्ट की पुष्टि की लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं दी। हमले और अपहरण की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है लेकिन राजिक तालिबान विद्रोहियों को दोषी ठहरा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश