1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पूर्ण सैन्य तानाशाह बन गए हैं कंबोडिया के प्रधानमंत्री: रिपोर्ट

पूर्ण सैन्य तानाशाह बन गए हैं कंबोडिया के प्रधानमंत्री: रिपोर्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 28, 2018 02:16 pm IST,  Updated : Jun 28, 2018 02:16 pm IST

मानवाधिकार संगठन 'ह्यूमन राइट्स वॉच' की नई रिपोर्ट में कहा गया है कि कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन पूर्ण सैन्य तानाशाह बन गए हैं।

Cambodian PM now fully fledged military dictator says report- India TV Hindi
Cambodian PM now fully fledged military dictator says report

नोम पेन्ह: मानवाधिकार संगठन 'ह्यूमन राइट्स वॉच' की नई रिपोर्ट में कहा गया है कि कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन पूर्ण सैन्य तानाशाह बन गए हैं। द गार्डियन के मुताबिक, 'कंबोडियाज डर्टी डजन' नाम की इस रिपोर्ट में हुन सेन के उन 12 सैन्यकर्मियों के नाम का खुलासा किया गया है, जो हुन सेन के अपमानजनक और तानाशाही शासन की रीढ़ की हड्डी रहे हैं। इन 12 लोगों के समूह में से कई ने खमेर रॉज सेना में भी सेवाएं दी हैं, जिसकी वजह से कंबोडिया के अनुमानित 12 लाख से 28 लाख लोग भुखमरी और बीमारियों की चपेट में आकर मर गए। (शी जिनपिंग ने कहा, प्रशांत महासागर में चीन एक इंच भी जमीन नहीं छोड़ेगा )

रिपोर्ट के मुताबिक, हुन सेन अपने आदेशों को लागू करवाने के लिए निर्दयी सुरक्षाबलों की फौज का गठन कर सत्ता में बने रहे। हुन सेन अपने तानाशाही रवैये को लेकर हमेशा बदनामी झेलते रहे। वह अपने आदेशों का पालन नहीं करने वालों पर बलप्रयोग करते थे। हुन सेन विपक्षी पार्टी सीएनआरपी को भंग कर दिया था। कंबोडिया के दैनिक समाचार पत्र, रेडियो फ्री एशिया और दर्जनभर स्थानीय रेडियो स्टेशन भी बंद कर दिए थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पत्रकार, विपक्षी नेता और गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्यों में जेल में डाला गया है और देश में भय का माहौल बना हुआ है। ह्यूमन राइट्स एशिया के उपनिदेशक फिल रॉबर्टन ने कहा, "हुन सेन पूर्ण सैन्य तानाशाह बन गए हैं। जुलाई में होने वाले चुनाव निष्पक्ष नहीं होंगे।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश