1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कम असरदार है चीन की कोरोना वैक्सीन Sinovac, ब्राजील के आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

कम असरदार है चीन की कोरोना वैक्सीन Sinovac, ब्राजील के आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 13, 2021 02:15 pm IST,  Updated : Jan 13, 2021 02:15 pm IST

चीन ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए वैक्सीन (Sinovac) की खोज की है। लेकिन ताजा आंकड़ों में सामने आया है कि वह उतनी भी असरदार नहीं है जितना दावा किया जा रहा था।

China corona vaccine Sinovac - India TV Hindi
China corona vaccine Sinovac 

नई दिल्ली। चीन ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए वैक्सीन (Sinovac) की खोज की है। लेकिन ताजा आंकड़ों में सामने आया है कि वह उतनी भी असरदार नहीं है जितना दावा किया जा रहा था। ब्राजील के बायोमेडिकल केंद्र बुटानटन इंस्टीट्यूट ने 12 जनवरी को चीन की वैक्सीन को लेकर डाटा जारी किया है और कहा है कि वैक्सीन सिर्फ 50.4 प्रतिशत ही असरदार है। 

ब्राजील का बुटानटन संस्थान ही ब्राजील में चीन की वैक्सीन का ट्रायल कर रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार किसी भी वैक्सीन को तभी मान्यता दी जा सकती है जब वह कम से कम 50 प्रतिशत तक असरदार हो। 

चीन की वैक्सीन Sinovac का अभी तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है और इस वैक्सीन को चीन की Sinovac Biotech ने तैयार किया है। पिछले हफ्ते इस वैक्सीन को 78 प्रतिशत तक असरदार बताया गया था। 

दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों में ब्राजील भी शामिल है, ब्राजील में कोरोना वायरस की वजह से 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और वहां पर अबतक लगभग 82 लाख कोरोना मामले सामने आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश