1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नए कोरोना केस मिलने से चीन में हड़कंप, बीजिंग के एक जिले में 'Wartime' घोषित

नए कोरोना केस मिलने से चीन में हड़कंप, बीजिंग के एक जिले में 'Wartime' घोषित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 13, 2020 10:25 am IST,  Updated : Jun 13, 2020 10:33 am IST

चीन में पटरी पर लौटी जिंदगी पर फिर से कोरोना वायरस का खतरा मंडराने लगा है। राजधानी बीजिंग में एक साथ कई कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद से यहां हड़कंप मच गया है।

नए कोरोना केस मिलने से चीन में हड़कंप, बीजिंग के एक जिले में 'Wartime' घोषित- India TV Hindi
नए कोरोना केस मिलने से चीन में हड़कंप, बीजिंग के एक जिले में 'Wartime' घोषित Image Source : AP

बीजिंग: चीन में पटरी पर लौटी जिंदगी पर फिर से कोरोना वायरस का खतरा मंडराने लगा है। राजधानी बीजिंग में एक साथ कई कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद से यहां हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने बीजिंग के एक जिले में 'Wartime' घोषित कर दिया। इतनी ही नहीं, साउथ बीजिंग के 11 आवासीय क्षेत्रों में लॉकडाउन भी लागू कर दिया गया है।

दरअसल, बीजिंग के फेंताई जिले में शनिवार सुबह को कोरोना वायरस के पांच नए केस आने के बाद यहां 'Wartime' की घोषणा कर दी गई। हालांकि, यह पांच केस ही यहां की चिंता का कारण नहीं है। असल में यहां की शिंफाडी मीट मार्केट में एक साथ कई कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। मीट मार्केट में 517 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 45 पॉजिटिव मिले हैं।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दक्षिण बीजिंग के ग्यारह आवासीय जगहों पर लाकडाउन लागू कर दिया गया है क्योंकि उनके पास के मीट मार्केट में कोरोनो वायरस के कई मामले मिले हैं। अधिकारी ने बताया कि शिंफाडी मीट मार्केट में कोरोना केस मिलने के बाद आसपास के 3 स्कूल और 6 प्ले स्कूलों को बंद कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश