1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अंडमान निकोबार में भारतीय नौसैना के एयरबेस को लेकर चीन ने सावधानीपूर्वक प्रतिक्रिया दी

अंडमान निकोबार में भारतीय नौसैना के एयरबेस को लेकर चीन ने सावधानीपूर्वक प्रतिक्रिया दी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 25, 2019 10:57 pm IST,  Updated : Jan 25, 2019 10:57 pm IST

चीनी सेना ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक नया एयर बेस शुरू करने के भारतीय नौसेना के कदम पर सावधानीपूर्वक प्रतिक्रिया दी है।

China on Indian Navy base in Andaman Nicobar- India TV Hindi
China on Indian Navy base in Andaman Nicobar

बीजिंग: चीनी सेना ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक नया एयर बेस शुरू करने के भारतीय नौसेना के कदम पर सावधानीपूर्वक प्रतिक्रिया दी है। उसने कहा है कि वहां सैन्य अड्डा बनाने के लिए भारत का यह एक सामान्य कदम है। भारतीय नौसेना ने बृहस्पतिवार को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आईएनएस कोहासा, नया एयरबेस शुरू किया। 

हिंद महासागर में अपनी संचालन मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश के तहत भारत ने यह कदम उठाया है। दरअसल, क्षेत्र में चीन अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है। क्षेत्र में चीन के अपने जंगी जहाज और पनडुब्बी लगातार भेजने के मद्देनजर भारतीय नौसेना हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है। 

भारतीय नौसेना अड्डा शुरू होने से जुड़ी एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए चीनी सैन्य वेबसाइट ने शुक्रवार को कहा कि कुछ विदेशी मीडिया हालात को उकसाते हुए कह रही है कि भारत का इरादा चीन से संघर्ष करने का है। इस बीच, पीएलए एकेडमी ऑफ मिलिट्री साइंसेज के तहत आने वाले विदेश मंत्रालय अध्ययन विभाग के एशियाई - अफ्रीकी सैन्य मामलों के कार्यालय के उप निदेशक दिंग हाओ ने कहा कि अंडमान - निकोबार द्वीप समूह भारत के क्षेत्र हैं और इसलिए वहां सैन्य अड्डा बनाना भारतीय सेना का एक सामान्य कदम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश