1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन की नई योजना, चांद पर करेगा रोबोट स्टेशन स्थापित

चीन की नई योजना, चांद पर करेगा रोबोट स्टेशन स्थापित

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 06, 2017 10:17 am IST,  Updated : Dec 06, 2017 10:17 am IST

चीन चंद्रमा पर एक रोबोट स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रहा है ताकि वह पृथ्वी के एकमात्र उपग्रह के भूगोल पर बड़ा और व्यापक प्रयोगात्मक अनुसंधान कर सके।

China to establish robot station on moon- India TV Hindi
China to establish robot station on moon

बीजिंग: चीन चंद्रमा पर एक रोबोट स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रहा है ताकि वह पृथ्वी के एकमात्र उपग्रह के भूगोल पर बड़ा और व्यापक प्रयोगात्मक अनुसंधान कर सके। पीकिंग विश्वविद्यालय में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रोफेसर जिआओ वीशिन ने बताया कि इस स्टेशन से पृथ्वी पर पत्थरों के नमूने लाने की लागत घट सकती है। (ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा मे को मारने की साजिश नाकाम, 2 संदिग्ध गिरफ्तार )

उन्होंने बताया कि एक सतत रोबोट स्टेशन चंद्रमा के भूगोल के अध्ययन को आगे बढ़ाने में सहायक होगा और उसके पास ‘‘चन्द्रमा पर भेजे गए रोवरों की तुलना में बेहतर ऊर्जा दक्षता होगी क्योंकि स्टेशन एक बहुत बड़ा सौर ऊर्जा जनरेटर तैनात कर सकता है।’’

शंघाई में पूर्व में एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में योजना के बारे में घोषणा करने वाले अंतरिक्ष अधिकारियों के हवाले से सरकारी ग्लोबल टाइम्स ने खबर दी है कि स्टेशन से बड़े, अधिक जटिल अनुसंधान और प्रयोग किये जा सकते हैं। चीन के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम में कई मानव मिशन, स्थायी अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण और मंगल ग्रह तक पहुंचना आदि शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश