Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'मस्जिदों से फैल रहा कोरोनावायरस', पाकिस्तान इस्लामिक मेडिकल एसोसिएशन ने दी वॉर्निंग

'मस्जिदों से फैल रहा कोरोनावायरस', पाकिस्तान इस्लामिक मेडिकल एसोसिएशन ने दी वॉर्निंग

Reported by: IANS Published : Apr 26, 2020 03:53 pm IST, Updated : Apr 26, 2020 03:53 pm IST

पाकिस्तान इस्लामिक मेडिकल एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि सरकार द्वारा रमजान के लिए मौलवियों के दबाव में मस्जिदों के फिर से खोलने के आदेश के बाद मस्जिदें घातक कोरोनावायरस के प्रसार का प्रमुख स्रोत बन रही हैं।

'मस्जिदों से फैल रहा...- India TV Hindi
'मस्जिदों से फैल रहा कोरोनावायरस', पाकिस्तान इस्लामिक मेडिकल एसोसिएशन ने दी वॉर्निंग

इस्लामाबाद: पाकिस्तान इस्लामिक मेडिकल एसोसिएशन (PIMA) ने चेतावनी दी है कि सरकार द्वारा रमजान के लिए मौलवियों के दबाव में मस्जिदों के फिर से खोलने के आदेश के बाद मस्जिदें घातक कोरोनावायरस के प्रसार का प्रमुख स्रोत बन रही हैं। पीआईएमए के अध्यक्ष इफ्तिखार बर्नी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मस्जिदें वायरस प्रसारण का प्रमुख स्रोत बन रही हैं।"

डॉक्टर ने कहा कि यह महामारी अभी लम्बे समय तक चलेगी और पिछले छह दिनों में संक्रमण की संख्या दोगुनी हो गई है। देश में अब कोरोनावायरस के 12,657 मामले हैं और 265 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा, "वर्तमान में, 100 डॉक्टरों सहित 200 से अधिक चिकित्सा कर्मचारियों को वायरस पॉजिटिव पाया गया है।"

शक्तिशाली मौलवियों के दबाव में प्रधानमंत्री इमरान खान ने उन प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया, जो धार्मिक स्थानों पर सामूहिक प्रार्थनाओं पर रोक लगा रहा था। स्कूलों और अधिकांश व्यवसायों अभी भी लॉकडाउन है। डॉक्टर ने कहा कि कोरोनवायरस के प्रसार को रोकने के लिए सख्त उपायों की आवश्यकता है।

अब तक, सिंध प्रांत ने मस्जिदों को फिर से खोलने के संघीय सरकार के फैसले को खारिज कर दिया है और घोषणा की है कि रमजान के दौरान उन्हें बंद रखा जाएगा। पीआईएमए इस मुद्दे पर का विरोध करने वाला एकमात्र स्वास्थ्य संगठन नहीं है।

पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव कैसर सज्जाद ने शुक्रवार को कहा, "मस्जिदों को खोलने का कोई मतलब नहीं है। मैं लोगों से घर पर प्रार्थना करने और घर पर ही इफ्तार करने का आग्रह करता हूं।"

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement