1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश पहुंचा चक्रवात ‘बुलबुल’, दो लोगों की मौत, 21 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

बांग्लादेश पहुंचा चक्रवात ‘बुलबुल’, दो लोगों की मौत, 21 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2019 03:04 pm IST,  Updated : Nov 10, 2019 03:04 pm IST

बांग्लादेश में रविवार को चक्रवात ‘बुलबुल’ के कारण दो लोगों की मौत हो गई और इस चक्रवात से होने वाली तबाही की आशंका के मद्देनजर निचले इलाकों में रह रहे 21 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Cyclone Bulbul- India TV Hindi
Cyclone Bulbul

ढाका (बांग्लादेश): बांग्लादेश में रविवार को चक्रवात ‘बुलबुल’ के कारण दो लोगों की मौत हो गई और इस चक्रवात से होने वाली तबाही की आशंका के मद्देनजर निचले इलाकों में रह रहे 21 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इस तूफान ने भारत के पश्चिम बंगाल से लगती बांग्लादेश की दक्षिण पश्चिमी तटरेखाओं पर तबाही मचाई है।

Related Stories

बांग्लादेश के अधिकारी बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में मछलियां पकड़ने की नौकाओं और ट्रॉलरों पर रोक के साथ ही नदियों में नौकाओं के आवागमन पर पहले ही अस्थाई रोक लगा चुके हैं। चक्रवात के कारण रविवार तड़के पातुआखली में एक पेड़ के एक मकान पर गिर जाने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इसी प्रकार की एक अन्य घटना में खुलना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। चक्रवात के कारण सैकड़ों मकान और कई हेक्टेयर फसल तबाह हो गई है। 

अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात के कारण जितनी तबाही होने की आशंका थी, उससे कम नुकसान हुआ है। बांग्लादेश के मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को एक विशेष बुलेटिन में बताया कि चक्रवात कमजोर हो गया है और इसने भारत के पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिम खुलना तट से ‘‘गुजरना शुरू कर’’ दिया है।

आपदा मंत्रालय सचिव शाह कमाल ने बताया कि शुरुआत में 5000 आश्रयगृहों में 14 लाख लोगों को रखने की योजना थी लेकिन शनिवार आधी रात को यह संख्या बढ़कर 21 लाख हो गई। चक्रवात के कारण 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। यह चक्रवात ऐसे समय आया है जब पूर्णिमा आने वाली है।

पूर्णिमा में समुद्र का जल बढ़ जाता है। ऐसे में चक्रवात आने के कारण तबाही की आशंका पैदा हो गई थी। चक्रवात गंगासागर के किनारे टकराया और यह ‘खुलना’ क्षेत्र की ओर बढ़ा जिसमें सुंदरवन भी आता है। टीवी चैनल ‘इंडिपेंडेंट’ की खबर के अनुसार किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बांग्लादेश की नौसेना और तटरक्षक बल को तैयार रखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश