1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अयोध्या विवाद पर फैसले के बाद पीएम मोदी ने किया राष्ट्र को संबोधित, करतारपुर और पाकिस्तान का भी किया जिक्र

अयोध्या विवाद पर फैसले के बाद पीएम मोदी ने किया राष्ट्र को संबोधित, करतारपुर और पाकिस्तान का भी किया जिक्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 09, 2019 06:45 pm IST,  Updated : Nov 09, 2019 06:45 pm IST

पीएम मोदी ने कहा कि आज 9 नवंबर को करतारपुर साहिब कॉरिडोर की शुरुआत हुई है। इसमें भारत का भी सहयोग रहा है, पाकिस्तान का भी। आज अयोध्या पर फैसले के साथ ही 9 नवंबर की ये तारीख हमें साथ मिलकर आगे बढ़ने की सीख भी दे रही है। 

PM Narendra Modi- India TV Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी ने किया देश को संबोधित Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। शनिवार को अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने शाम 6 बजे देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज 9 नवंबर है, 9 नवंबर ही वो तारीख थी, जब बर्लिन की दीवार गिरी थी, दो विपरीत धाराओं ने एकजुट होकर नया संकल्प लिया था।

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज 9 नवंबर को करतारपुर साहिब कॉरिडोर की शुरुआत हुई है। इसमें भारत का भी सहयोग रहा है, पाकिस्तान का भी। आज अयोध्या पर फैसले के साथ ही 9 नवंबर की ये तारीख हमें साथ मिलकर आगे बढ़ने की सीख भी दे रही है। आज के दिन का संदेश जोड़ने का है और मिलकर जीने का है। इन सारी बातों को लेकर कहीं भी कभी भी किसी के मन में कोई कटुता रही हो तो आज उसे तितांजली देने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि नए भारत में भय कटूता नकारत्मकता का कोई स्थान नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत