1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बहरीन: सैन्य अदालत ने साजिश रचने के आरोप में 6 शियाओं को दी मौत की सजा

बहरीन: सैन्य अदालत ने साजिश रचने के आरोप में 6 शियाओं को दी मौत की सजा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 25, 2017 09:35 pm IST,  Updated : Dec 25, 2017 09:35 pm IST

बहरीन की शीर्ष सैन्य अदालत ने खाड़ी देश के सशस्त्र बलों के प्रमुख की हत्या की साजिश रचने सहित विभिन्न मामले में 6 शिया मुसलमानों को दोषी करार देते हुए उन्हें मौत की सजा सुनाई...

 Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

दुबई: बहरीन की शीर्ष सैन्य अदालत ने खाड़ी देश के सशस्त्र बलों के प्रमुख की हत्या की साजिश रचने सहित विभिन्न मामले में 6 शिया मुसलमानों को दोषी करार देते हुए उन्हें मौत की सजा सुनाई। सत्तारूढ़ परिवार के सदस्य फिल्ड मार्शल शेख खलीफा बिन अहमद अल खलीफा के खिलाफ किसी साजिश के बारे में आधिकारिक रूप से पहली बार जिक्र किया गया है। बहरीन न्यूज एजेंसी ने हालांकि आगे विवरण नहीं दिया है और यह भी नहीं बताया कि आरोप कहां लगाया गया है।

गौरतलह है कि बहरीन में हालिया वर्षों में अशांति बढ़ी है। सुन्नी शाही परिवार ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के साथ संवैधानिक राजतंत्र के लिए शिया बहुल नागरिकों की मांग का दमन किया है। शिया मुसलमानों पर दमन की कई खबरें बहरीन से आती रहती हैं। एक न्यायिक सूत्र ने पुष्टि करते हुए बताया कि जिन 6 लोगों को मौत की सजा दी गई, वे सभी शिया समुदाय के हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनमें से एक सैनिक था। सभी 6 लोगों की नागरिकता छीन ली गई थी।

आपको बता दें कि बहरीन सउदी अरब के पास स्थित एक छोटा-सा, लेकिन अमीर देश है। इस देश में सन 2011 में शिया मुसलमानों ने विद्रोह कर दिया था, लेकिन सरकार ने सऊदी अरब और अमीराती सैनिकों की मदद से विद्रोह का दमन कर दिया। इसके बाद से ही कुछ शिया उग्रवादी संगठनों ने बहरीन की पुलिस और उसके सुरक्षाबलों पर घातक हमले किए हैं। बहरीन की सरकार ईरान पर इन संगठनों को समर्थन देने का आरोप लगाती रही है, जबकि तेहरान ने ऐसी किसी भी बात से इनकार किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश