1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 20 साल पहले व्यक्ति ने गलती से खाया लाइटर, फिर हुआ ये हाल

20 साल पहले व्यक्ति ने गलती से खाया लाइटर, फिर हुआ ये हाल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 19, 2018 05:22 pm IST,  Updated : Apr 19, 2018 05:22 pm IST

चीन में हाल ही में एक व्यक्ति के साथ ऐसा हादसा हुआ जुसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक व्यक्ति गलती से लाइटर निगल गया। व्यक्ति ने यह लाइटर 20 साल पहले निगला था।

doctors pull lighter out of mans stomach- India TV Hindi
doctors pull lighter out of mans stomach

बीजिंग: चीन में हाल ही में एक व्यक्ति के साथ ऐसा हादसा हुआ जुसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक व्यक्ति गलती से लाइटर निगल गया। व्यक्ति ने यह लाइटर 20 साल पहले निगला था। हाल ही में जब वह डॉक्टर के पास पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने जब व्यक्ति का चैकअप किया तो वह हैरान रह गए। डॉक्टरों को  व्यक्ति के पेट में लाइटर मिला, जिसे ऑपरेशन करके बाहर निकाल दिया गया है। फिलहाल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है। यह घटना सिचुआन प्रांत की है। (सर्जिकल स्ट्राइक पर मोदी के खुलासे को पाक ने ठहराया ‘गलत और आधारहीन’ )

40 वर्षीय यह व्यक्ति 13 अप्रैल को दुजियानज्ञान पीपल्स हॉस्पिटल में पेट दर्द और जस्त के दौरान खून आने की शिकायत को लेकर यहां पहुंचा था। डॉक्टरों ने जब उसके पेट की एंडोस्कोपी की तो उन्हें उसके पेट में एक लंबी और काली रंग की चीज नजर आई। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने बताया कि, व्यक्ति के पेट से लाइटर निकला था, जो कि 9 सेंटीमीटर लंबा था।

डॉक्टरों ने जब इसके बारे में व्यक्ति को बताया तो उसे याद आया कि वह 20 साल पहले गलती से लाइटर निगल गया था। व्यक्ति ने कहा कि, उस लाइटर के कारण उसे पहले कभी दर्द या कोई और दिक्कत नहीं हुई थी। चूंकि लाइटर की ऊपरी परत बेहद चिकनी थी, लिहाजा उसे निकालने के लिए डॉक्टरों को दो बार ऑपरेशन करना पड़ा था। इस लाइटर को निकालने के लिए डॉक्टरों को 10 मिनट का समय लगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश