1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. डर गया पाकिस्तान? बिलावल भुट्टो ने कहा- कश्मीर छोड़ मुजफ्फराबाद पर ध्यान दो नहीं तो निकल जाएगा PoK

डर गया पाकिस्तान? बिलावल भुट्टो ने कहा- कश्मीर छोड़ मुजफ्फराबाद पर ध्यान दो नहीं तो निकल जाएगा PoK

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 27, 2019 03:17 pm IST,  Updated : Aug 27, 2019 03:32 pm IST

बिलावल भुट्टो ने कहा, पहले हम भारत से श्रीनगर छीन लेने की बात करते थे, लेकिन अब हालात ये हो गए हैं कि हमें मुजफ्फराबाद बचाने के लाले पड़ गए हैं।

Bilwala Bhutto- India TV Hindi
Bilwala Bhutto

इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने कश्मीर मसले पर प्रधानमंत्री इमरान खान को नाकाम बताया है। भुट्टो ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) भी हाथ से निकल सकता है, हमें पीओके पर सोचना होगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर को छोड़कर मुजफ्फराबाद बचाए।

पीपीपी चेयरमैन ने कहा, पहले हम भारत से श्रीनगर छीन लेने की बात करते थे, लेकिन अब हालात ये हो गए हैं कि हमें मुजफ्फराबाद बचाने के लाले पड़ गए हैं। बिलावल भुट्टो ने एक बार फिर इमरान खान और फौज पर तंज कसा और कहा कि इमरान खान इलेक्टेड नहीं सिलेक्टेड पीएम हैं। सिलेक्टेड और सिलेक्टर्स से मुल्क की जनता अब जवाब मांग रही है।

इस्लामाबाद में अपनी पार्टी पीपीपी की एक अहम बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा कि अब ये बात बिल्कुल साफ हो गई है कि वर्तमान सरकार जितनी नाकाम साबित हुई है, पहली की कोई भी सरकार इस कदर नाकाम नहीं हुई। आपने लोकतंत्र के साथ जो खिलवाड़ किया है, उसे हमने बर्दाश्त कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश