लाहौर: पाकिस्तान के उत्तरी हिस्सों इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी और लाहौर समेत कई शहरों में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये। पाकिस्तान मौसम विभाग के भूकंप केन्द्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई। भूकंप का केन्द्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भूकंप का झटका जोरदार था और लोग दहशत में इमारतों से बाहर निकल आये।
Related Stories
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भूकंप के बाद एक इमारत ढहने से महिलाओं तथा बच्चों समेत 50 लोगों को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मीरपुर ले जाया गया है। कोहाट, चारसद्दा, कसूर, फैसलाबाद, गुजरात, सियालकोट, ऐबटाबाद, मनसेहरा, चित्राल, मलकंद, मुल्तान, ओकारा, नौशेरा, अटक और झंग सहित कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किये गये। मीरपुर में भूकंप के बाद जमीन फटने से कई गाड़िया उसमें समा गई और कई इमारतों में भूकंप के झटकों से दरारे पड़ गई। POK का मीरपुर सिस्मिक ज़ोन 5 में आता है। ये बहुत ही खतरनाक माना जाता है। ज़ोन 5 में सबसे अधिक तीव्रता वाला भूकंप आता है। 2005 में भी इस इलाके में 7 से अधिक तीव्रता का भूकंप आया था।