1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्‍तान में हिंदुकुश क्षेत्र में भूकंप, रिक्‍टर पैमाने पर तीव्रता 5.8 मापी गई

अफगानिस्‍तान में हिंदुकुश क्षेत्र में भूकंप, रिक्‍टर पैमाने पर तीव्रता 5.8 मापी गई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 08, 2019 08:49 am IST,  Updated : Aug 08, 2019 08:49 am IST

अफगानिस्तान का हिंदुकुश क्षेत्र आज सुबह भूकंप के झटकों से हिल गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार गुरुवार सुबह 6.15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Afghanistan- India TV Hindi
Afghanistan

अफगानिस्‍तान का हिंदुकुश क्षेत्र आज सुबह भूकंप के झटकों से हिल गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार गुरुवार सुबह 6.15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। 

यूनाइटेड स्‍टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्‍तान के हिंदुकुश क्षेत्र में था। फिलहाल इस भूकंप की वजह से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। 

इससे पहले सोमवार को ईरान के कोहगीलुयेह और बोयर-अहमद राज्‍य के चोरम क्षेत्र में भी 5.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। समाचार एजेंसी सिन्‍हुआ के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी. गहराई में था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश