1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी किस दिन मनाई जाएगी? यहां जान लीजिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी किस दिन मनाई जाएगी? यहां जान लीजिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : May 02, 2024 08:51 pm IST,  Updated : May 02, 2024 08:51 pm IST

Ganga Jayanti 2024: हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इसी दिन मां गंगा की उत्पत्ति हुई थी। तो आइए जानते हैं कि इस बार गंगा सप्तमी किस दिन मनाई जाएगी।

Ganga Saptami 2024- India TV Hindi
Ganga Saptami 2024 Image Source : INDIA TV

Ganga Saptami 2024: हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि गंगा सप्तमी मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार, इसी दिन गंगा जी की उत्पत्ति हुई थी, इसलिए इसे गंगा जयंती के नाम से भी जाना जाता है। गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा की विशेष रूप से पूजा का विधान है। इसके साथ ही इस दिन गंगा स्नान करना भी काफी पुण्यकारी माना गया है। तो चलिए जानते हैं कि इस साल गंगा जयंती कब मनाई जाएगी और इसका महत्व और पूजा मुहूर्त क्या है।

गंगा सप्तमी 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि का आरंभ 13 मई 2024 को शाम 5 बजकर 20 मिनट से होगा, जबकि सप्तमी तिथि  का समापन 14 मई 2024 को शाम 6 बजकर 49 पर होगा। इस साल गंगा सप्तमी 14 मई 2024 को मनाया जाएगा। 

गंगा सप्तमी का महत्व

कहते हैं गंगा सप्तमी के अवसर पर गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी समस्याओं का समाधान मिलता है और उसे जीवन में वैभव की प्राप्ति होती है। साथ ही स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। लेकिन अगर आपके लिए गंगा नदी में स्नान करना संभव ना हो, तो आप अपने स्नान के पानी में गंगा जल की कुछ बूंदें डालकर, उसमें गंगा मैय्या का आवाह्न करके भी गंगा नदी में स्नान का लाभ पा सकते हैं। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। गंगा पूजन के साथ ही आज के दिन दान-पुण्य करने का भी विशेष रूप से महत्व है। इससे व्यक्ति को जीवन में हर तरह के सुख-साधन प्राप्त होते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो घर ले आएं ये चीजें, घर पर दोनों हाथों से मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

चार धाम यात्रा में सबसे पहले किस धाम के करने चाहिए दर्शन? जान लें क्या है यात्रा का सही क्रम

अक्षय तृतीया को कौन से भगवान की पूजा होती है? साल 2024 में कितने बजे से पूजा शुरू होगी, जानें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म