1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया में 7.3 तीव्रता का भूकंप

इंडोनेशिया में 7.3 तीव्रता का भूकंप

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 14, 2019 04:19 pm IST,  Updated : Jul 14, 2019 04:19 pm IST

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप उत्तरी मलुकु प्रांत के टर्नेट शहर से लगभग 165 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थानीय समयानुसार शाम 6:28 बजे आया। यह 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

earthquake- India TV Hindi
इंडोनेशिया में 7.3 तीव्रता का भूकंप Image Source : INDIA TV

जकार्ता। पूर्वी इंडोशिया के सुदूर मलुकु द्वीप पर रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है। अमेरिका के भूगर्भ वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी है। हालांकि सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप उत्तरी मलुकु प्रांत के टर्नेट शहर से लगभग 165 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थानीय समयानुसार शाम 6:28 बजे आया। यह 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

स्थानीय आपदा प्रबंधन अधिकारी मसरूर ने कहा, "भूकंप बहुत शक्तिशाली था, जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। वे घबराए हुए थे और कई लोग अब भी सड़क किनारे इंतजार कर रहे हैं।" 

मसरूर ने कहा कि अधिकारी हालात की समीक्षा कर रहे हैं लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। मलुकु प्रांत में बीते सप्ताह भी 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था। हालांकि उसमें भी भारी नुकसान नहीं हुआ था। बीते साल सुलावेसी द्वीप के पालू में 7.5 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सूनामी में 22,00 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोगों को लापता घोषित कर दिया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश