1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. VIDEO: शंघाई एयरपोर्ट में इथियोपियन एयरलाइंस के बोइंग 777 कार्गो प्लेन में लगी भीषण आग

VIDEO: शंघाई एयरपोर्ट में इथियोपियन एयरलाइंस के बोइंग 777 कार्गो प्लेन में लगी भीषण आग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 22, 2020 04:49 pm IST,  Updated : Jul 22, 2020 04:49 pm IST

शंघाई एयरपोर्ट में आज बुधवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। शंघाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इथियोपियन एयरलाइंस के बोइंग 777 कार्गो प्लेन में अचानक भीषण आग लग गई। 

Ethiopian Airlines' Boeing 777 cargo plane catches fire at Shanghai airport - India TV Hindi
Ethiopian Airlines' Boeing 777 cargo plane catches fire at Shanghai airport  Image Source : INDIA TV

शंघाई एयरपोर्ट में आज बुधवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। शंघाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इथियोपियन एयरलाइंस के बोइंग 777 कार्गो प्लेन में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली ही देखते ही देखते पूरा कार्गो विमान जलकर स्वाहा हो गया। हालांकि, बाद में आग पर काबू पा लिया गया है।

फेसबुक पोस्ट में एयरलाइंस ने कहा कि घटना के कारण की जांच चल रही है। विमान शंघाई से साओ पाउलो-सैंटियागो के लिए नियमित रूप से निर्धारित कार्गो सेवा पर था। सोशल मीडिया पर बोइंग 777 कार्गो प्लेन में अचानक लगी भीषण आग की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि विमान का ऊपरी हिस्सा कैसे आग की लपटों में समा गया।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश